गैंगरेप की शिकार हुई पीड़ित या सिस्टम की? जानिए इस केस में कब-क्या हुआ?

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप पीड़ित जिंदा जलाए जाने से आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। 90% झुलसी दुष्कर्म पीड़ित को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात 11.40 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ था। दिसंबर 2018 में पीड़ित के साथ रायबरेली में गैंगरेप किया गया था। इसके बाद पीड़ित केस दर्ज करवाने के लिए चार माह तक थाना, कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाती रही। यूं कहें कि पीड़ित बलात्कार का शिकार हुई, या फिर सिस्टम की तो गलत नहीं होगा। उन्नाव दुष्कर्म केस में जानिए, कब-क्या हुआ?

दिसंबर 2018 में गैंगरेप, मार्च 2019में केस दर्ज हुआ था
युवती ने बताया था किगांव के रहने वाले शिवम त्रिवेदी से उसका संबंध था। शिवम ने उसका रायबरेली ले जाकर रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार रेप करता रहा। शादी का दबाव बनाया तो रायबरेली ले जाकर एक कमरे में रख दिया। यहां नजरबंद कर दिया। इसके बाद आरोपी शिवम अपने साथी शुभम त्रिवेदी के साथ आया। दोनों मंदिर में शादी कराने के बहाने ले गए और गैंगरेप किया। घटना के एक साल बाद भी आरोपीशुभम पुलिस कीपकड़ से बाहर रहा।

एक नजर में घटना
12 दिसंबर 2018-
शिवम और शुभम ने रायबरेली के लालगंज इलाके में गैंगरेप किया।
13 दिसंबर 2018- पीड़ित ने थाना लालगंज में घटना की शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई।
20 दिसंबर 2018- पीड़ित ने रायबरेली के एसपी को डाककेजरिएशिकायत भेजी। केस दर्ज नहीं हुआ।
दिसंबर 2018 से फरवरी2019- (3 महीने)-पीड़ित और उसका परिवार नेता,अधिकारियों के पासकेस दर्ज कराने के लिए गुहार लगाता रहा।
04 मार्च 2019- रायबरेली कोर्ट के आदेश पर थाना लालगंज में शिवम और शुभम पर केस दर्ज किया गया।
14 अगस्त 2019-शिवम औरशुभमकी संपत्तियों की कुर्की के लिए पुलिस को आदेश मिला।
19 सितंबर 2019- शिवम ने कोर्ट में सरेंडर किया। शुभम फरार रहा।
25 नवंबर 2019- शिवम कोहाईकोर्ट से जमानत मिली।

30 नवंबर 2019- आरोपी शिवम त्रिवेदी जमानत पर जेल से रिहा होकर आया।

05 दिसंबर 2019 को इस तरह घटी घटनाएं-

सुबह 04:30 बजे : गैंगरेप के मामले में रायबरेली कोर्ट में सुनवाई के सिलसिले में पीड़ित घर से ट्रेन पकड़ने के लिएनिकली। रास्ते में जिंदा जलाया गया।
सुबह 05:00 बजे: अधजली हालत में गैस एजेंसी केगोदाम तक पहुंची।
सुबह 05:05 बजे: पीड़ित ने स्वयंडायल-112 को सूचना दी।
सुबह 06:00 बजे: पीड़ितप्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर।
सुबह 08:15 बजे:जिला अस्पताल में मैजिस्ट्रेट के सामने पीड़ितने कलमबंद बयान दिया।मुख्य आरोपी शिवम-शुभम के अलावा तीन अन्य नाम बताए।
सुबह 08:30 बजे:प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर, परिजनों को सूचना दी गई।
सुबह 10:30 बजे: सिविल अस्पताल, लखनऊ लाया गया।
दोपहर 12:42 बजे: पीड़ितके भाई ने आरोपी शिवम औरशुभम पर केस दर्ज कराया।
शाम05:00 बजे: सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शाम 05:54 बजे:बजे शाम एंबुलेंस से पीड़िता लखनऊ एयरपोर्ट रवाना।
शाम06:30 बजे: एयर एंबुलेंस ने किया टेकऑफ।

अंतत: सिस्टम से हारी बेटी

06 दिसंबर 2019- पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
06 दिसंबर 2019- सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात 11:40 बजे पीड़ितने दम तोड़ दिया।
07 दिसंबर 2019- शव का पोस्टमाॅर्टम दिल्ली में हुआ। आज शव गांव लाया जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बेटी की मौत की सूचना मिलते ही बुजुर्ग पिता बिलखने लगा।-फाइल
पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ा।


source /uttar-pradesh/kanpur/news/unnao-gang-rape-case-timeline-victim-pass-away-safderjung-hospital-delhi-126232079.html

0 Comments