बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष ने कहा- ममता में मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं, वह भगवान राम से भी डरती हैं

बंकुरा (पश्चिम बंगाल)/नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल मेंभाजपा की उपाध्यक्ष राजकुमारी केशरी ने रविवार को कहा कि तृणमूल प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक ‘भूत’ हैं जो भगवान राम से डरती हैं। उनमें मुख्यमंत्री बनने की भी योग्यता नहीं है। वे (ममता)जब भीराम का नाम सुनती हैं, तब कार से बाहर आकर लोगों को चुनौती देती हैं।केशरी बंकुरा मेंनागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में एक रैली में शामिल होने आई थीं।


उधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में रविवार को नागरिकता कानून का विरोध करने पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, वे दलित विरोधी हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आने वाले लगभग 70% लोग दलित समुदाय के होते हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल देश को गुमराह कर रहे हैं। उनके लिए वोट पहली प्राथमिकता है, देश नहीं। हम किसी की नागरिकता नहीं छीन रहे। कांग्रेस ने कई गलतियां की हैं, जिसे मोदी सरकार सुधार रही है।

धार्मिक आधार पर हमारा देश बांटा गया था

नड्डा ने कहा किहमारा देश धार्मिक आधार पर बांट दिया गया था। वे (विपक्ष) कहते हैं कि नागरिकता कानून में हम मुसलमानों को क्यों नहीं जोड़ रहे हैं। 1950 में हम एक धर्मनिरपेक्ष देश बन गए थे। लेकिन उस वक्तपाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक देश घोषित कर दिया। भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन अल्पसंख्यक हैं। हम इस कानून के जरिए उनकी (अल्पसंख्यक) रक्षा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया जाता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा- ममता जब भी राम का नाम सुनती हैं, तब कार से बाहर आकर लोगों को चुनौती देती हैं


source /national/news/bjp-west-bengal-vice-president-rajkumari-keshari-on-mamata-jp-nadda-on-nrc-126407132.html

0 Comments