झारखंड में सर्दी से 15 की मौत, पंजाब में कोहरे से हुई दुर्घटनाओं में 12 की जान गई; लाहौल-स्पीति में -24° पर पहुंचा पारा

नई दिल्ली/चंडीगढ़/भोपाल/जयपुर/रांची/पटना/.साल के आखिर में भी देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में भीषण सर्दी और शीतलहर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, दिल्ली और चंडीगढ़, मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश में कई जगह न्यूनतम पारा 2° तक पहुंच गया। दिल्ली में रविवार को सर्दी ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, दिन का ऊपरी तापमान सिर्फ 9.4° था। झारखंड में सर्दी से अब तक 15 लोगों की मौत हुई, तो वहीं पंजाब में कोहरे के चलते हुए हादसोंमें 12 लोगों की जान चली गई। रेल और विमान सेवाओं पर भी खासा असर पड़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्दी बढ़ने की आशंका है। सोमवार सुबह बहराइच, लखनऊ और गोरखपुर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर रह गई। पटियाला, चुरू, जैसलमेर, झांसी, सुल्तानपुर, वाराणसी, पटना, गया और पूर्णिया में दृश्यता 50 मीटर रही। अमृतसर, अंबाला, चंडीगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, बरेली और सतना में 200 मीटर तक की ही विजिबिलिटी रही।

राजस्थान: जोबनेर में लगातार 5वें दिन माइनस में पारा
शीतलहर और गिरते पारे के चलते जोबनेर में लगातार पांचवें दिन पारा माइनस में बना रहा और सोमवारको -1.2° के साथ यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। सीकर में भी पारा -0.5° रिकॉर्ड हुआ। जयपुर में भी रात का पारा 0.4° गिरकर 1° पर पहुंच गया। यह बीते 55 साल में दिसंबर माह का सबसे कम तापमान रहा। प्रदेश के 9 शहरों में पारा 2° डिग्री से नीचे पहुंच गया। अजमेर और श्रीगंगानगर में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। जयपुर में कोहरे के कारण विजीबिलिटी 200 मीटर से कम रह गई। सोमवारको दो घंटे तक यहां से उड़ानें बाधित रहीं। 1 ट्रेन भी रद्द रही, जबकि 7 देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी। हालांकि पारे में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

राजस्थान के शहर सोमवार सुबह तापमान
फतेहपुर 0.0
सीकर 0.0
माउंटआबू 1.0
जयपुर

1.0

जोबनेर -1.2 (मंगलवार)

मध्यप्रदेश: सर्दी से पाला पड़ने की आशंका

अगले दो दिन तक भाेपाल, उज्जैन, इंदाैर, हाेशंगाबाद, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडाेल में शीतलहर चलेगी। हाेशंगाबाद, सागर, रीवा, शहडाेल, ग्वालियर, चंबल संभागाें में कहीं-कहीं पाले के आसार हैं। उज्जैन, रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग में सोमवार को सीवियर कोल्ड डे रहा, तोभाेपाल, हाेशंगाबाद, इंदाैर, जबलपुर संभाग में कोल्डे डे बरकरार है। सभी जगह न्यूनतम तापमान 10° से नीचे बना हुआ है।

मप्र के शहर सोमवार सुबह तापमान
भोपाल 7.0
ग्वालियर 2.0
जबलपुर 6.2
इंदौर 10.8
पचमढ़ी 3.8

उत्तर प्रदेश: मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी
सोमवार को सहारनपुर और सुलतानपुर सबसे अधिक ठंडे रहे, यहां न्यूनतम तापमान 4° सेल्सियस से नीचेदर्ज किया गया। सोमवार रात को कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बिजनौर, आगरा और बांदा में तापमान में और भी कमी आई और यहां भी शीतलहर चली।कानपुर देहात, उन्नाव, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर में भी ठंडी हवाएं चलती रहीं।

उप्र के शहर सोमवार सुबह तापमान
लखनऊ 6.7
वाराणसी 2.3
प्रयागराज 4.1
गोरखपुर

5.2

झारखंड: ठंड से अब तक 15 लोगों की मौत
राज्य में शीतलहर जारी है। रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ठंड से 7 लोगों की मौत हो गई। पिछले 3 दिनों में सर्दी से 15 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि पिछले 2 दिनों में धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी को बादल छाने और 2 जनवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में बारिश के आसार हैं।

बिहार: कोहरे से 17 ट्रेन लेट, 13 रद्द
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है, जिससे कई गाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं। 17 ट्रेनें 2 से 7 घंटे तक विलंब से पटना पहुंचीं। इसके अलावा, 13 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। वहीं पटना में खराब मौसम से हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। रविवार को चेन्नई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 5 घंटे और मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। कोलकाता से आने वाली गोएयर की फ्लाइट 2 घंटे और मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट पौने दो घंटे लेट आई। शीतलहर के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

दिल्ली: सर्दी के साथ घना कोहरा
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.7° दर्ज किया। वहीं घने कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता 25 मीटर तक कम हो गई। इससे लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कोहरा बढ़ने की आशंका जताई है।

दिल्ली के इलाके मंगलवार सुबह तापमान
पालम 4.1
आया नगर 4.2
सफदरजंग 2.6
लोधी रोड 3.7

चंडीगढ़; 3.5° पर पहुंचा पारा
चंडीगढ़ में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को धूप निकलने से दिन में कुछ राहत मिली लेकिन रात के समय तेज ठंड बरकरार है। यहां सोमवार सुबह न्यूनतम पारा 3.5° दर्ज किया गया।

पंजाब: कोहरे से हुए हादसो में 12 की मौत
सोमवार को होशियारपुर में ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच पारा रिकॉर्ड -0.1° तक गिर गया। फरीदकोट जिले में भी न्यूनतम तापमान 0.7° रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले दिसंबर 2015 में पारा 8° रहा था। राज्य में धुंध के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई।

हरियाणा: रोहतक 1.20° के साथ सबसे ठंडा
राज्य में जबरदस्त शीतलहर जारी है। रोहतक 1.2° के साथ सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में अधिकतम पारा 14° कम होकर डिग्री रह गया है। कई जिलों में सुबह हलकी धूप निकलने के बाद दोबारा कोहरा गिरने से पूरा सूबे में ठिठुरन बढ़ गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कश्मीर के तंगमार्ग में झरना जमा, सोमवार को यहां तापमान -7° रहा।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह भी कोहरा छाया।


source https://www.bhaskar.com/national/news/weather-updates-today-cold-wave-maximum-temperature-in-new-delhi-rajasthan-jaipur-haryana-chandigarh-uttar-pradesh-lucknow-jammu-kashmir-madhya-pradesh-bhopal-himachal-pradesh-shimla-126408537.html
Niraj gupta

I am from Bhopal madhya pradesh bhopal but currently i am leaving in delhi

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post