राहुल गांधी ने कहा- देश में हिंसा बढ़ रही; रोज दुष्कर्म के बारे में पढ़ने को मिलता है, आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही

तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में शनिवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों को पीटा जा रहा है, उनकी बाहों को काटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही है।

राहुल गांधी फ्लैग डे के मौके पर कालपेट्‌टा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर में अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी आई है। हम रोज पढ़ते हैं कि यहां दुष्कर्म हुआ, छेड़छाड़ हुई। देश को चलाने वालों को लगता है कि सारी ताकतें उन्हीं के हाथ में हैं।

देश चलाने वाले आंखें बंदकर सत्ता में विश्वास करते हैं: राहुल

उन्होंने कहा कि हमारी संस्थागत ढांचा नाटकीय रूप से टूट रहे हैं। इसका बड़ा कारण है, लोग कानूनअपने हाथ में ले रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस देश को चलाने वाला व्यक्ति हिंसा और आंखें बंदकर सत्ता में विश्वास करता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।


source /national/news/rahul-gandhi-kerala-wayanad-visit-news-update-violence-crime-increasing-telangana-case-126232722.html

0 Comments