नाभा जेल में गैंगस्टर ने निकाह किया, बिना दूल्हे के विदा हुई दुल्हन, पुलिस बनी बराती

नाभा.मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल नाभा में शुक्रवार को दूसरी बार शहनाई गूंजी। यहांसुरक्षा दस्ते की निगरानी में जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी मोहम्मद वसीम झल्ला का निकाह करवाया गया। वसीम ने हाईकोर्ट में निकाह के लिए पैरोल की मांग की थी। हत्या के आरोप में वसीम कोनिकाह से 3 दिन पहले पुलिस ने अरेस्ट किया था।इससे पहले यहांगैंगस्टर मनदीप सिंह के आनंद कारज (सिख शादी समारोह)हुआ था।

वसीम की ओर सेआवेदन में बताया गया था कि उसकी मंगनी हो चुकी है और निकाह के लिए पैरोल दी जाए। लेकिन, जेल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वसीम झल्ला का निकाह जेल के अंदर ही करवाने का समय मुकर्रर किया था। शुक्रवार को दोनों के निकाह का सपना आखिर पूरा हो गया।

जेल प्रबंधन ने निकाह की व्यवस्थाएं की

शुक्रवार सुबह वसीम की दुल्हन हुमा इरशाद अपने पिता चाचा सुकमा और बहन परवीन के साथ जेल के बाहर पहुंची और अंदर सूचना जाने के बाद कुछ ही देर में सभी को जरूरी सुरक्षा जांच के बाद जेल के अंदर भेजा गया। जेल प्रबंधन ने निकाह की रस्म के लिए जेल की अंदरूनी ड्योढ़ी में ही सुरक्षा और दूसरे प्रबंध किए थे। वसीम केपरिजनों के साथ आए मौलवी फकीर मोहमद ने निकाह करवाया और लिखित निकाहनामा में दोनों पक्षों की सहमति से मेहर की रकम लिखवाकर रीती-रिवाज के मुताबिक निकाह करवाया।

मौलबी समेत दोनों पक्षों से8 लोग शामिल हुए

यहां दूल्हे वसीम झल्ला के साथ उसके परिजन भाई जावेद, बहन फिरदौस और बहनोई मो. सलीम मौजूद थे। निकाह में मौलवी साहिब समेत कुल 8 लोग दोनों पक्षों से शामिल हुए। जिसके बाद कुछ मिनट दूल्हा दुल्हन और दोनों पक्षों ने एक दूसरे को बधाई दी।

2023 के बाद ही हो पाएगा दोनों का मिलन
वसीम झल्ला परसंगरूर में हत्या का मामला दर्ज है। इसी केस में वसीम को उम्रकैद की सजा हुई जिसे इसी साल अगस्त महीने मैक्सिमम सिक्युरिटी जेल नाभा शिफ्ट किया गया था। इसके अलावा उस पर एनडीपीसी एक्ट और मारपीट के अलावा कई मामले दर्ज हैं। इनमें से 4 पैंडिंग हैं। हत्या केस में अक्टूबर 2023 को उसकी रिहाई है। जेल सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू ने बताया किकोर्ट के आदेशों पर उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी मोहम्मद वसीम झल्ला का निकाह जेल अंदर करवाया गया है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जेल में निकाह के बाद विदा होती दुल्हन। इंसेट में गैंगस्टर दूल्हा वसीम।-फाइल


source /national/news/after-marriage-bride-police-and-8-people-got-away-without-groom-01688081.html

0 Comments