शिवसेना ने ‘सामना’ में लिखा- मोदी-ठाकरे भाई-भाई, संघर्ष और लड़ाई जीवन का हिस्सा

मुंबई. उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनते ही शिवसेना का भाजपा को लेकर रुख में बदला नजर आया। शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना में देखते क्या हो? शामिल हो!सुराज्य का उत्सव!!’शीर्षक से संपादकीय लिखागया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्धव का बड़ा भाई बताया। यह भी कहा कि संघर्ष और लड़ाई तो जीवन का हिस्सा है।इससे पहले भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद से शिवसेना लगातार भाजपा पर हमलावर रही है।

‘छोटे भाई का साथ देने की जिम्मेदारी मोदी की’

  • सामना में लिखा, ‘‘महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा-शिवसेना में अनबन है,लेकिनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है। इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी मोदी की है।’’
  • ‘‘प्रधानमंत्री पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। इसे स्वीकार करें तो जो हमारे विचारों के नहीं हैं, उनके लिए सरकार अपने मन में राग-लोभ क्यों रखे? संघर्ष और लड़ाई हमारे जीवन का हिस्सा है।’’
  • ‘‘दिल्ली देश की राजधानी है,लेकिन महाराष्ट्र दिल्लीश्वरों का गुलाम नहीं। यह तेवर दिखाने वाले बाला साहेब ठाकरे के सुपुत्र आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हैं। इसलिए महाराष्ट्र का तेवर और सरकार का सीना तना रहेगा।’’
  • ‘‘छत्रपति शिवाजी ने महाराष्ट्र को जो कुछ दिया, उसमें स्वाभिमान महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र दिल्ली को सबसे ज्यादा पैसा देता है। देश की अर्थव्यवस्था मुंबई के भरोसे चल रही है। देश को सबसे ज्यादा रोजगार मुंबई जैसा शहर देता है।’’
  • ‘‘देश की सीमा पर महाराष्ट्र के जवान शहीद हो रहे हैं। देश की सीमा की रक्षा तो महाराष्ट्र की परंपरा रही है। अब महाराष्ट्र से अन्याय नहीं होगा और उसका सम्मान किया जाएगा। इसका ध्यान नए मुख्यमंत्री को रखना होगा।’’

पूर्व सरकार ने पांच लाख करोड़ रुपए का कर्ज लादा

सामना में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा गया-पिछली सरकार पांच साल रही और पांच लाख करोड़ का कर्जरखा दिया। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार सत्य और न्याय की सारी कसौटियों पर खरी उतरकर स्थिर रहेगी। पांच साल में राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज लादकर फडणवीस सरकार चली गई। इसलिए नए मुख्यमंत्री ने जो संकल्प लिया है, उस पर तेजी से, लेकिन सावधानीपूर्वक कदम रखना होगा।

शिवसेना सांसदसंजय राउत काट्वीट

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने लातूर में जनसभा की थी। इसमें उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। -फाइल फोटो
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


source https://www.bhaskar.com/maharashtra/mumbai/news/shiv-sena-changed-attitude-after-assuming-power-wrote-to-pm-modi-thackerays-elder-brother-126164584.html

0 Comments