नागपुर पुलिस ने फडणवीस को समन भेजा, चुनावी हलफनामे में 2 आपराधिक मामले छिपाने का आरोप

नागपुर. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर पुलिस ने गुरुवार को समन भेजा।नागपुर की अदालत ने4 नवंबर को फडणवीस को समन जारी किया था।पूर्व मुख्यमंत्री पर चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छिपाने का आरोप है। वकील सतीश उके ने फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्रवाईशुरू करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।

सतीश की याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 1 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट को याचिका पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

फडणवीस परिवार समेत मुंबई में ही रहेंगे
इस बीच, फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने परिवार समेत मुंबई में ही रहने का फैसला किया है। फडणवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी बेटी भी मुंबई में ही पढ़ रही है। फडणवीस2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद परिवार समेतमुंबई शिफ्ट हुए थे।

नागपुर से विधायक हैं फडणवीस
फडणवीस के खिलाफ 1996 और 1998 में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों में आरोप तय नहीं हुए। फडणवीस नागपुर से विधायक हैं। उन्होंने 23 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राकांपा-शिवसेना-कांग्रेस की याचिका परसुप्रीम कोर्ट नेबहुमत साबित करने के आदेश दिया।शपथ लेने के80 घंटेबाद फडणवीसने इस्तीफा दे दिया।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देवेंद्र फडणवीस। -फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/national/news/devendra-fadnavis-summoned-by-court-notice-to-over-non-disclosure-of-criminal-cases-in-election-affidavit-126166867.html

0 Comments