संसद भवन के पास प्रदर्शन कर रही युवती को हिरासत में लिया, महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद रिहा किया

दिल्ली. तेलंगाना के रंगा रेड्‌डी जिले में बुधवार को एक महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में शनिवार को दिल्ली में संसद भवन के पास प्रदर्शन कर रही एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला का नाम अनु दुबे था। दिल्ली महिला आयोग की टीम तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उसे रिहा कर दिया।

अनु दुबे ने संसद भवन के पास स्लोगन वाली तख्ती के साथ प्रदर्शन कर रही थी। उसमें लिखा था, “मैं अपने भारत में सुरक्षित महसूस क्यों नहीं कर सकती हूं।” पुलिस ने बताया कि महिला को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसे घर जाने के लिए कहा गया। उसने अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हैदराबाद में प्रदर्शन

वहीं, हैदराबाद में शादनगर पुलिस स्टेशन के बाहर भी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुआ। शादनगर बार एसोसिएशन ने महिला के साथ बलात्कार और हत्या में शामिल चार आरोपियों को किसी भी तरह का कानूनी सहायता नहीं देने का फैसला किया है।

रांची मेंकानून की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था

रंगा रेड्डी जिले के शादनगर इलाके बुधवार को एक वेटरनरी डॉक्टर लापता हो गई थी। बुधवार रात से गुरुवार तड़के तक डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को 30 किमी दूर ले जाकर आग लगा दी। शुक्रवार को मामला सुर्खियों में आया। मामले में चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार भी किया है। ये ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं। वहीं, रांची में शुक्रवार एक 25 वर्षीय कानून की छात्रा का भी कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रही अनु दुबे।
हैदराबाद में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करे लोग।


source /national/news/hyderabad-veterinary-doctor-muder-delhi-police-releases-teenage-girl-anu-dubey-solitary-protest-parliament-over-atrocities-against-women-126174797.html

0 Comments