तमिलनाडु में 11वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप,चार गिरफ्तार; तेलंगाना कांड के एक दिन बाद घटी घटना

कोयंबटूर.देश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तेलांगना में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के एक दिन बाद ही कोयंबटूर में रहवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी 22 से 25 साल के हैं। लड़की 26 नवम्बर को अपने घर से जन्मदिन मनाने निकली थी। कोयंबटूर के सीरानायकनपाल्यम इलाके स्थित पार्क में उसने अपना जन्मदिन मनाया। जब वह अपनेएक दोस्त के साथ वापस लौट रही थी 6 लोगों ने उसे घेर लिया। पहले पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट की गई, उसके बाद एक सुनसान स्थान पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पीड़िता से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। वे वीडियो दिखाकर उसे शिकायत दर्ज करने से रोकना चाहते थे। इसके बावजूद लड़की ने घर आकर अपनी मां को सबकुछ बता दिया और उसके परिवार ने मामला दर्ज करा दिया।

अभी भी दो मुख्य अभियुक्त फरार

चारों आरोपियों को पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान कार्तिकेयन, राहुल, प्रकाश और नारायणमूर्ति के तौर पर की गई है। सभी की उम्र 22 से 25 के बीच है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को महिला कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें कोयंबटूर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अभी भी दो मुख्य अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। कोयंबटूर सिटी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो विशेष टीमें बनाई है।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो


source /national/news/girl-gang-raped-to-celebrate-birthday-four-arrested-126179169.html

0 Comments