अमित शाह की आज 2 जनसभाएं, प्रचार के लिए तीसरी बार राज्य का दौरा

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को सिसई और सिमडेगा में चुनावी सभा करेंगे। वे सिसई से भाजपा प्रत्याशी दिनेश उरांव और सिमडेगा से उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।चुनाव प्रचार के लिए शाह का राज्य में यह तीसरा दौरा है। दोनों ही सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है।

सिसई सीट पर दिनेश उरांव भाजपा के प्रत्याशी हैं, जिनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिगा मुंडा से है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश उरांव वर्तमान में विधायक हैं और वे झारखंड विधानसभा के स्पीकर भी हैं। सिमडेगा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा हैं, जिनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के भूषण बारा से है। इस सीट से 2009 और 2014 में भाजपा की विमला प्रधान ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकरश्रद्धानंद बेसरा को प्रत्याशी बनाया है।

चुनावी सभा के लिए शाह दो बार आ चुके हैं झारखंड
शाह ने 22 नवंबर को मनिका और लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र,जबकि 28 नवंबर को चतरा और गढ़वा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी। शाह के अलावा झारखंड में भाजपा से चुनाव प्रचार करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद रवि किशन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल हैं।

दूसरे चरण में 7 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
सरे चरण की 20 विधानसभा सीटों में बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मान्डर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा शामिल है। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।झारखंड में 81 सीटों पर 5 चरणों में 20 दिसंबर तक मतदान है। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में 22 और 28 नवंबर को भी जनसभाएं की थीं । (फाइल)


source https://www.bhaskar.com/jharkhand/ranchi/news/amit-shah-jharkhand-chunav-assembly-election-2019-updates-amit-shah-election-rally-on-december-1-in-sisai-and-simdega-126175926.html

0 Comments