बिल गेट्स 2 साल बाद फिर दुनिया के सबसे अमीर, नेटवर्थ 7.89 लाख करोड़; बेजोस दूसरे नंबर पर

वॉशिंगटन. माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (64) दो साल बाद फिर से दुनिया के सबसे अमीर बन गए हैं। अक्टूबर 2017 में गेट्स को पीछे छोड़ने वाले जेफ बेजोस (55) शुक्रवार को दूसरे नंबर पर फिसल गए। गेट्स की नेटवर्थ अब 110 अरब डॉलर (7.89 लाख करोड़ रुपए) और बेजोस की 109 अरब डॉलर (7.82 लाख करोड़ रुपए) है।

दुनिया के टॉप-5 अमीर

नाम/कंपनी/देश नेटवर्थ (डॉलर) नेटवर्थ (रुपए)
बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट (यूएस) 110 अरब 7.89 लाख करोड़
जेफ बेजोस, अमेजन (यूएस) 109अरब 7.82 लाख करोड़
बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलवीएमएच (फ्रांस) 103अरब 7.39 लाख करोड़
वॉरेन बफे, बर्कशायर हैथवे (यूएस) 86.6अरब 6.21 लाख करोड़
मार्क जकरबर्ग, फेसबुक (यूएस) 74.5अरब 5.34 लाख करोड़

(नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बिल गेट्स (बाएं) और जेफ बेजोस।


source https://www.bhaskar.com/international/news/bill-gates-world-s-richest-after-2-years-net-worth-rs-7-89-lakh-crore-01688263.html

0 Comments