जापानी युवती को अनजान व्यक्ति ने दी थी श्रीमद्भागवत गीता, माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर अब भारतीय दर्शन पढ़ाती हैं

कुरुक्षेत्र (मनोज कौशिक).श्रीमद्भागवत गीता ने जापान की एक युवतीके जीवन पर ऐसी छाप छोड़ी कि वह माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी कीनौकरी छोड़करजापान में गीता और भारतीय दर्शन पढ़ाने लगी हैं।वाथाबे को किसी अनजान व्यक्ति ने गीता भेंट की थी।

गीता पढ़कर कृष्ण के बारे में बढ़ीजिज्ञासा

गीता पढ़कर रीकोका जीवन पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने बताया कि स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कानागावा कॉलेज ऑफ फॉरेन स्टडीज में पढ़ाई की। फिर अंग्रेजी और कॉमर्स की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद इंग्लैंड में लोकल गवर्नमेंट के साथ बतौर ट्रेनी जुड़ी। कुछ दिन ट्रेनिंग की और वापस जापान आ गई। जापान में बतौर जापानी और इंग्लिश ट्रांसलेटर की माइक्रोसॉफ्ट और फूजी जैसी कंपनियों के लिए काम किया। इसी दौरान एक दिन टोक्यो रेलवे स्टेशन पर एक अनजान व्यक्ति ने उन्हेंगीता दी।गीता जापानी भाषा में थी, इसे पढ़ने के बादउनके मन में भगवान श्रीकृष्ण और अन्य धार्मिक ग्रंथों के बारे में जानने की इच्छा हुई।

परिवार के खिलाफ लव मैरिज की
रीको ने बताया कि टोक्यो डिजनी के दौरान उनकी मुलाकात दिल्ली के मुकेश से हुई। मुकेश भारत से कपड़े आयात कर जापान में बेचतेथे।इसके बाद दोनों की मुलाकातेंहोने लगी। मुकेश की जापानीअच्छी नहीं थी, लेकिन रीको ने उसेसिखा दी। मुकेश और रीको ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन दोनों के माता-पिता इसके खिलाफ थे। मुकेश ने अपने परिवार वालों को मना लिया, लेकिन रीको के परिवारवाले नहीं माने। इसके बावजूद रीको और मुकेश ने साल 2000 में शादी कर ली। शादी दिल्ली में भारतीय रीति रिवाज से हुई। रीको अकेली भारत आईं। 2005 में उन्हें बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने अर्जुन रखा। बेटे के पैदा होने के बाद रीको के परिजन ने भी शादी को स्वीकार कर लिया।

अब जापान में पढ़ा रही
शादी के बाद रीको ने मुकेश से भारतीय दर्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने ओडिशा केगुरु एमके पांडा से मिलवाया। रीको ने गुरु पांडा के पास गीता, वेद, योग और भारतीय दर्शन का अध्ययन किया। उसने फैसला किया कि वह जापान में रहकर इसे ही प्रचारित करेगी। इसके बाद रीको ने नौकरीको अलविदा कहा और जापान में गीता, वेद, रामायण का ज्ञान बांटना शुरू किया। अब वे अलग-अलग जगह चल रहे योगइंस्टीट्यूट में गीता और भारतीय दर्शनशास्त्र पढ़ा रही हैं।

जापान में बहुत लोग जुड़े हैं योग और गीता से
रीको कहती हैं कि जापान में70 लाख से ज्यादा लोग योग से जुड़े हुए हैं। कई संस्थानों में योग के साथ-साथ गीता, महाभारत, रामायण व अन्य वैदिक ग्रंथों का ज्ञान दिया जाता है। अकेले टोक्यो में करीब 150 योगकेंद्र हैं। इस्कॉन जैसी संस्थाएं गीता के प्रचार प्रसार के लिए जापान में भी काम कर रही हैं। गीता का जापानी में सरल अनुवाद महज 200 रुपये में मिल जाता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जापान की रीको वाथाबे हमेशा अपने साथ जापानी भाषा की श्रीमद्भागवत गीता रखती हैं।
अपने बेटे अर्जुन और पति मुकेश के साथ रीको वाथाबे।
जापानी भाषा में भारतीय धर्म ग्रंथ।


source https://www.bhaskar.com/haryana/panipat/news/gita-geeta-jayanti-festival-2019-kurukshetra-special-japan-born-teacher-reiko-watanabe-story-bhartiya-dharshanshastra-126233079.html

0 Comments