छात्रा से दुष्कर्म करके उसे जिंदा जलाने वाले को फांसी की सजा; कोर्ट ने 2 दिन में बहस पूरी की, 15 दिनों में 30 गवाहों के बयान दर्ज किए
रांची.सीबीआई की विशेष अदालत ने बूटी बस्ती में बीटेक छात्रा की दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में शनिवार को राहुल राज उर्फ राॅकी राज काे फांसी की सजा सुनाई। जज एके मिश्र की काेर्ट ने राहुल काे शुक्रवार को इस मामले मेंदाेषी माना था। सीबीआई के वकील राकेश प्रसाद ने 25 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच 30 गवाहोंं केबयान दर्ज कराए। दाेनाें पक्षाें की बहस महज दाे दिन 13-18 दिसंबर काे पूरी कर दी गई।
क्या है मामला
बूटी बस्ती में 15 दिसंबर 2016 की रात बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया था। दोषी नेछात्रा के चेहरे पर मोबिल ऑयलडालकर आग लगा दी थी। पुलिस और सीआईडी की जांच में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ था। इसके बाद 28 मार्च 2018 को इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी।दोषी राहुल को 22 जून 2019 को रांची के सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। पूछताछ में घटना की परत खुली।
पटना में दुष्कर्म के कई मामले दर्ज
सीबीआई ने जांच में पाया कि घटना से दो-तीन माह पहले दुर्गा मंदिर के कमरे में राहुल नाम का व्यक्ति ठहरा था, जो कि इस वारदात के बाद से लापता है। टीम कोमंदिर के पास रहने वाले युवक बंटी से राहुल के बारे में सुराग मिला। इसके बाद टीम राहुल के गांवधूलगांव पहुंची। आरोपी के माता-पिता के डीएनए सैंपल लिए गए, उन्हें पीड़ित के शव से मिले डीएनए सैंपल से मिलाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीबीआई ने आरोपी कोलखनऊ जेल से हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि वह दुष्कर्म का आदतन अपराधी है। उस पर पटना में दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं। वह लखनऊ में भी दुष्कर्म मामले में ही जेल में था।
आरोपी रात में ऑटो चलाता था, जानता था छात्राअकेली रहती थी
आरोपी राहुल नालंदा के घुरा गांव का रहने वाला है। सितंबर 2016 में राहुल नालंदा से भागकर बूटी बस्ती पहुंचा था। उसने पीड़ितके घर के पास स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक कमरा किराए पर लिया था। राहुल रात में ऑटोचलाता था। वह बूटी बस्ती में रहने के दौरान वहां की लड़कियों पर नजर रखता था। घटना वाले दिन राहुल ने मृतक छात्रा को अकेला पाया। वह उसके घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले राहुल ने रात 10 बजे ही अपना मोबाइल स्विच ऑफकर दिया था,जो अगले दिन 10 बजे तक बंद था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /jharkhand/ranchi/news/rahul-raj-daishi-on-burning-alive-after-rape-of-b-tech-student-verdict-on-sentence-today-126345572.html



0 Comments