आईएनएस आंग्रे पर तैनात नौसेना के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

मुंबई.युद्धपोत आईएनएस आंग्रे पर तैनात नौसेना के एक जवान ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली। खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उसनेअपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मारी। घटना के बाद साथी जवान उसे आर्मी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जवान कोमृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम अखिलेश यादव (25) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और करीब 7 साल से नौसेना में नौकरी कर रहा था। मुंबई पुलिस ने 'एक्सीडेंटल डेथ' की रिपोर्ट दर्ज की है। जवान के परिजन और साथियों से पूछताछ की जा रही है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/national/news/mumbai-25-year-old-sailor-found-dead-with-bullet-injury-01687345.html

0 Comments