सेंसेक्स में 72 अंक की गिरावट, निफ्टी 31 प्वाइंट गिरकर 11800 के करीब आया

मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में गिरावट में आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72 अंक गिरकर 40,043.81 तक फिसल गया। निफ्टी में 31 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 11,809.55 का निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 और निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इन्फ्राटेल का शेयर 8% लुढ़क गया। भारती एयरटेल में 4% नुकसान देखा गया। इंडसइंड बैंक 2.3% और एसबीआई 1.5% नीचे आ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनीलीवर में 0.9% से 1% तक गिरावट आ गई।

दूसरी ओर इन्फोसिस के शेयर में 2.2% उछाल आया। एशियन पेंट्स और टाइटन में 1.3-1.3 फीसदी बढ़त दर्ज की गई। बजाज ऑटो, मारुति, यस बैंक और टेक महिंद्रा में 0.6% से 0.8% तक तेजी आई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: november 14 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source /national/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-november-14-2019-01686525.html

0 Comments