बोलीविया प्रदर्शन में अब तक 23 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा जख्मी; संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई

सैंटियागो. बोलीविया में चुनाव में हुई गड़बड़ी के बाद जारी हिंसा में अब तक 23 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि 715 लोग जख्मी हुए हैं।अमेरिकी के मानवाधिकार इंटर-अमेरिकन कमीशन ने शनिवार को यह जानकारी दी। शनिवार कोकोचाबांबा में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पमें मरने वालोंकी संख्या बढ़कर नौ हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रमुख मिशेल बाशेलेट ने शनिवार को बोलीविया संकट पर चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी इस संकट को संवेदनशील तरीके से और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार नहीं सुलझाते हैं तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

सुरक्षाबलों ने पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के इस्तीफे के बाद खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने वाली जीनिन अनेज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे और उन्हें हिरासत में ले लिया।

‘पैजिना 7’ अखबार ने शुक्रवार को बताया था कि प्रदर्शनकारियों की मौत गोली लगने के कारण हुई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां नहीं चलाई, बल्कि उन्हें खदेड़ने के लिए केवल रसायनोंपदार्थों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति मोरालेस ने मैक्सिको में शरण ली

बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वेमैक्सिको में शरण लिए हुए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में मोरालेस दूसरी बार विजयी रहे। इसके चलते20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावनतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया था।

वेनेजुएला के राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश

इस बीच, बोलीविया ने वेनेजुएला के राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। बोलीविया के नव नियुक्त विदेश मंत्री करेन लॉन्गरिक ने देर शुक्रवार को इसकी घोषणा की। कैम्बियो अखबार के अनुसार, लॉन्गरिक ने कहा, “बोलीविया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण उन्होंने वेनेजुएला के राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की है।”

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
9 killed during pro-Morales protest in Bolivia


source https://www.bhaskar.com/international/news/9-killed-during-pro-morales-protest-in-bolivia-01688927.html

0 Comments