बिहार में राजद ने बंद बुलाया, पूर्वोत्तर में सिक्किम अगेंस्ट सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट का गठन
नई दिल्ली/पटना/गंगटोक. नागरिकता संशोधनकानून का शनिवार को भी विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंद बुलाया है। वहीं, सिक्किम मेंविपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को सिक्किम अगेंस्ट सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट (एसएसीएए) का गठन किया।फोरम के गठन का मकसद भविष्य में नागरिकता कानून के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों को तय करना है। फोरम में6 दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, हमरो सिक्किम पार्टी, सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सिक्किम रिपब्लिकन पार्टी, सिक्किम संग्राम परिषद पार्टी औरसिक्किम सब्जेक्ट कमेटी शामिल हैं।
राज्य में इनर लाइन परमिट जारी किया जाए: फोरम
फोरम की मांग है कि जल्द से जल्द सिक्किमवासियों के अधिकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में इनर लाइन परमिट जारी किया जाए।फोरम को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में राज्य के नागरिक भी नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए उनके साथ आएंगे।
दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया
नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को हुए विरोधप्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने40 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा- जो लोग हिंसा और आगजनी में शामिल पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान आगजनी हुई। लोगों ने सुभाष मार्ग, दरियागंज में खड़ी एक निजी कार में आग लगा दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/national/news/citizenship-amended-act-sikkim-opposition-starts-sacaa-movement-against-caa-126343710.html



0 Comments