सेंसेक्स में 70 अंक की गिरावट, निफ्टी में 20 प्वाइंट का नुकसान; यस बैंक का शेयर 2.5% लुढ़का

मुंबई. शेयर बाजार आज हल्की बढ़त के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में गिरावट में आ गया। शुरुआतीकारोबार में सेंसेक्स 70 अंक टूटकर 41,488.27 पर आ गया। निफ्टी में 20 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,201.20 का निचला स्तर छुआ।कारोबारियों के मुताबिक विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में सुस्ती है। अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास होने के बाद विदेशी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में नुकसान देखा गया। यस बैंक का शेयर 2.5% लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक में 1% नुकसान दर्ज कियागया। आईसीआईसीआई बैंक 0.8% और भारती एयरटेल 0.7% नीचे आ गया।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2% तेजी आई। टाटा मोटर्स 1% और एशियन पेंट्स 0.9% चढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलीवर और एचसीएल टेक के शेयरों में 0.5% से 0.8% तक बढ़त दर्ज की गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 19 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-19-2019-126328959.html

0 Comments