दुनिया में 27 करोड़ से ज्यादा प्रवासी, एक साथ बस जाएं तो बना लेंगे दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

भोपाल. दुनियाभर में 18 दिसंबर को वर्ल्ड माइग्रेंट्स डे यानी अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने प्रवासियों के आंदोलन और दुनिया के विकास में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए इस दिन को चुना। 4 दिसंबर 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर को इंटरनेशनल माइग्रेंट्स डे के तौर पर घोषित किया था।दुनियाभर में प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात येहैं कि अगर सारे प्रवासी मिलकर कोई देश बना लें, तो वह आबादी के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश होगा। दुनिया में 27 करोड़ से ज्यादा प्रवासी रहते हैं, यानी इनकी कुल संख्या पाकिस्तान और इंडोनेशिया की आबादी से भी ज्यादा है।

20 साल में दोगुने हो गए प्रवासी
संयुक्त राष्ट्र की 2020 के लिए जारी वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक,20 साल में दुनिया में प्रवासियों की संख्या में करीब दोगुनीबढ़ोतरी हुई। राहत की बात यह है कि तब से लेकर अब तक प्रवासी बच्चों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, प्रवासी महिलाओं की हिस्सेदारी मामूली बढ़ी है।

2000 2020
कुल प्रवासी 15 करोड़ 27 करोड़
दुनिया की आबादी में हिस्सेदारी 2.8% 3.5%
महिलाओं की हिस्सेदारी 47.5% 47.9%
प्रवासी बच्चों का हिस्सा 16% 13.9%


दुनिया की 56% आबादी सिर्फ 5 देशों में
दुनिया में 233 देशों की कुल आबादी 771 करोड़ से भी ज्यादा है, लेकिन इसकी करीब 56% आबादी सिर्फ 5 देशों में रहती है। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी चीन की है। यहां करीब 143 करोड़ लोग रहते हैं। बाकी तीन देश अमेरिका, इंडोनेशिया और पाकिस्तान हैं। इंडोनेशिया की आबादी करीब 27 करोड़ है और इस मामले में वह चौथे नंबर पर है। अगर दुनिया भर के प्रवासी अपना देश बना लें, तो इंडोनेशिया पांचवें नंबर पर खिसक जाएगा।

देश आबादी
चीन 143 करोड़
भारत 131 करोड़
अमेरिका 33 करोड़
इंडोनेशिया 27 करोड़
पाकिस्तान 22 करोड़


20 साल से लगातार बढ़ रही है प्रवासियों की संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर की जनसंख्या में माइग्रेंट्स यानी प्रवासी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों को देखें, तो 2019 तक दुनियाभर में प्रवासियों की संख्या विश्व की कुल जनसंख्या का करीब 3.5% है।

वर्ष माइग्रेंट्स हिस्सेदारी
2000 17.35 करोड़ 2.8%
2005 19.16 करोड़ 2.9%
2010 22 करोड़ 3.2%
2015 24.88 करोड़ 3.4%
2019 27.16 करोड़ 3.5%


74% से ज्यादा प्रवासी कामगार
दुनिया में सबसे ज्यादा 74% प्रवासी वर्किंग एज यानी 20 साल से 64 साल की उम्रके हैं। इनमें 20 से 40 साल की उम्र के प्रवासियों की संख्या 62% से ज्यादा है। इनमें महिला-पुरुषों की बात करें तो 19 साल से कम और 59 साल से अधिक उम्र के मामले में महिला प्रवासियों की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दुनिया में सबसे ज्यादा 74% प्रवासी वर्किंग एज यानी 20 साल से 64 साल की उम्र के हैं। -फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/international/news/international-migrants-day-27-million-migrants-are-living-in-the-world-126319574.html

0 Comments