आनंद महिंद्रा ने राजनीतिक उलटफेर को समझाने के लिए कबड्डी का रोचक वीडियो शेयर किया

मुंबई. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक उलटफेर को रोचक तरीके से बताने के लिए कबड्डी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सिर्फ एक खिलाड़ी को पकड़ने से कैसे बाजी पलट गई। महिंद्रा ने कहा- क्या आप सोचते हैं कि महाराष्ट्र में जो हुआ उसे समझाने का इससे अच्छा तरीका कोई और हो सकता है? बता दें महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं, राकांपा नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 12 नवंबर को महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन शनिवार को 5:47 बजे हटा दिया गया। इसके बाद सुबह 7:30 बजे फडणवीस और पवार ने शपथ ली।

महिंद्रा ने ये वीडियो 15 नवंबर को भी शेयर किया था। उन्हें ये वीडियो इस संदेश के साथ मिला था- विपरीत हालातों में भी आखिरी पल तक उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। विफलता को सफलता में बदलना संभव है।

ट्विटर पर महिंद्रा के 73 लाख से ज्यादा फॉलोअर
महिंद्रा अपने वॉट्सऐप बॉक्स से रोचक और प्रेरणादायक कंटेंट अक्सर ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शायद वे सबसे ज्यादा सक्रिय बिजनेसमैन हैं। ट्विटर पर उनके 73 लाख 32 हजार 520 फॉलोअर हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Anand Mahindra shared an interesting video of Kabaddi to explain the political vicissitudes


source /national/news/anand-mahindra-shared-an-interesting-video-of-kabaddi-to-explain-the-political-vicissitudes-126118849.html

0 Comments