सेंसेक्स में 146 अंक की गिरावट, निफ्टी 48 प्वाइंट गिरकर 12250 के नीचे फिसला

मुंबई. शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146 अंक गिरकर 41,480.47 पर आ गया। निफ्टी में 48 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,234.15 का निचला स्तर छुआ।

एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियन पेंट्स का शेयर 1.5% लुढ़क गया। एक्सिस बैंक में 1% नुकसान देखा गया। इंडसइंडबैंक का शेयर 0.8% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.7% नीचे आ गया।एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखी गई। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.8% नीचे आ गया। सिर्फ आईटी इंडेक्स में 0.3% बढ़त दर्ज की गई।

आईटी कंपनियों के शेयरों में 2% तक बढ़त

दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 3.4% उछाल आया। टीसीएस में 1.7% और एचसीएल टेक में 1% तेजी आई। इन्फोसिस और टेक महिंद्रा 0.4-0.4 फीसदी चढ़े।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिंबॉलिक इमेज।


source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-03-2020-126424816.html

0 Comments