मोदी आज कृषि विकास पर केंद्रित विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे, 2 नोबेल विजेता भी शामिल होंगे

बेंगलुरु. 107वीं 'भारतीय विज्ञान कांग्रेस' में दुनिया भर के वैज्ञानिकों के साथ 2 नोबेल पुरस्कार विजेता भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम शामिल होने के लिए नोबेल विजेता जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के स्टीफन हेल और इजराइल के वाइज़मैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के अडा ई योनथ बेंगलुरुपहुंच चुके हैं।

साइंस कांग्रेस में हर साल एक समस्यापर दुनिया भर के विशेषज्ञविचार करते हैं और उसका समाधान खोजने की कोशिश करते हैं। इस बार साइंस कांग्रेस में इंडोनेशिया के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और भौतिक वैज्ञानिक सुब्रा सुरेश और हृदय रोग विशेषज्ञ सी.एन. मंजूनाथ भी शामिल होंगे।

इस बार साइंस कांग्रेस की थीम कृषि विकास
शुक्रवार से शुरू हो रहे 5 दिवसीय साइंस कांग्रेस की थीम 'साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर रूरल डेवलपमेंट' रखी गई है। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दशकों में फसल उत्पादन में बढ़ोतरी, किसानों की बाजार तक पहुंच में सुधार, गांवों में रोजगार के अवसरों में विविधता लाने जैसे कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन किसानों तक इसे सही तरह ने न पहुंचा पाने के चलते उन्हें इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाया।

खेती पर संभावित खतरे कम करने की कवायद
कार्यक्रम में उद्योग और किसानों के बीच संचार की कमी पर दुनिया भर के वैज्ञानिक और चिंतक विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान खेती पर संभावित खतरों को कम करने के उपायों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें देश भर के शिक्षाविद, वैज्ञानिक और नीति निर्माताओं समेत करीब 15,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में नवाचार करने वाले किसानों को भी बुलाया गया है।

प्रधानमंत्री कर्नाटक के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटकपहुंचे हैं। बेंगलुरु में गुरुवार को उन्होंने राज्यों को कृषि कर्मण पुरस्कार वितरित किए। इसके बाद रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और राज्यपाल वजुभाई वाला से राजभवन में मुलाकात भी की। इसके बाद प्रधानमंत्री तुमकुरु में के सिद्धगंगा मठ में प्रार्थना करने भी गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
साइंस कांग्रेस में खेती पर संभावित खतरे कम करने के उपायों पर चर्चा होगी।


source /national/news/indian-science-congesss-news-and-updates-2-nobel-laureates-to-join-science-congress-focused-on-agricultural-development-in-bangluru-126424776.html

0 Comments