नागपुर समेत विदर्भ के 4 इलाकों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश, फसलों को बड़ा नुकसान

नागपुर. महाराष्ट्र के विदर्भ में लोगों को फिर एक बार बेमौसमी बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है। बुधवार देर रात से नागपुर समेत विदर्भ केअकोला, वर्धा और यवतमालमें तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसके चलते किसानों कीफसलों पर संकट आ गया है। मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक, अगले 6-8 घंटों के दौरान कांकेर, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया, लातूर, नागपुर, वर्धा और यवतमाल में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नागपुर के ग्रामीण इलाकाइसपूर, झिपला, बोरी, मेंडकी, चिखली, गोधनी, अवकाली में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इनमें से कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिसके चलते संतरे, गेहूं, चना और कपास की फसल को नुकसान हो सकता है। शहरी इलाके में भी निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके चलते सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा है। विदर्भ के अकोला, यवतमाल और वर्धा जिले में भी ओलावृष्टि के चलते फसलों काेभारी नुकसान की जानकारी सामने आई है। वर्धा में कुछ जगहों पर काबुली चने के आकार के ओले गिरे हैं।

बारिश से नागपुर का तापमान गिरा

अचानक हुई बरसात से नागपुर के तापमान में गिरावट आई है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्रनागपुर के आंकड़ों के अनुसार, शहर में बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक कुल 8.3 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्षा के बाद, नागपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, बुधवार को यह 13.4 डिग्री सेल्सियस तक था, जबकि अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नागपुर के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।


source /maharashtra/mumbai/news/maharashtra-mumbai-nagpur-weather-heavy-rain-today-updates-temperature-126411366.html

0 Comments