भारत में ट्रम्प की लोकप्रियता बढ़ रही, लेकिन उनकी कुछ नीतियां और कारोबारी रवैया भारतीयों को पसंद नहीं
वॉशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता भारत में बढ़ रही है। लेकिन उनकी कुछ नीतियां और कारोबारको लेकर उनका रवैया लोगों को पसंद नहीं है। यह बात पीयू रिसर्च के एक सर्वे में सामने आई। जिसे ट्रम्प की 24-25 फरवरी की भारत यात्रा से पहले गुरुवार को जारी किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपतिसबसे पहले अहमदाबाद, फिर आगरा और दिल्ली जाएंगे।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत में पिछले साल 24 जून से 2 अक्टूबर तक किए गए ग्लोबल एटीट्यूड सर्वे में 2,476 लोगों ने जवाब दिए। इसके आधार पर पीयू ने कहा है कि ज्यादातर भारतीयों का मानना है कि जब वैश्विक मामलों की बात आती है तो ट्रम्प सही कदम उठाते हैं। उन्हें भारतीयों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। लेकिन कुछ खास नीतियों और व्यापार से जुड़े दृष्टिकोण को उतनी तरजीह नहीं मिलती है।
ट्रम्प-मेलानिया 2 दिन में तीन शहर जाएंगे
राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया 24 फरवरी को सुबह 11:55 बजे अहमदाबाद (गुजरात) पहुंचेंगे। यहां 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। इसके अगले दिन 25 तारीख को राष्ट्रपति भवन में उनका आधिकारिक स्वागत होगा।दिल्ली में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ट्रम्प रात 10 बजे वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/popularity-of-us-president-donald-trump-on-rise-in-india-but-some-of-his-policies-not-so-welcome-126807862.html



0 Comments