बूंदी में 30 बारातियों की बस नदी में गिरी, 24 की मौत- इनमें 11 महिलाएं और 3 बच्चे

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले में पापड़ी गांव के पास बुधवार सुबह बारातियों से भरी बस नदी में गिर गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हुई। पांच घायलों को कोटा रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारात कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। कुल 30 लोग सवार थे। प्रशासन ने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है। मरने वालों में 10 पुरुष, 11 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना का कारण बस का गियर फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी।ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की भरसक कोशिश की। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

(न्यूज व फोटो : ओम पाल सिंह)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बुधवार सुबह मेज नदी में बारातियों से भरी बस गिर गई।
हादसे में 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की।


source https://www.bhaskar.com/rajasthan/kota/news/barati-bus-falls-in-mej-river-today-in-mej-river-latest-news-and-updates-126848074.html

0 Comments