केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- शाहीन बाग में आत्मघाती हमलावर बनाए जा रहे हैं, ये देश के खिलाफ साजिश
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 8 फरवरी को होना है। प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाहीन बाग का मुद्दा गरम है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित ट्वीट किया है। गुरुवार सुबह उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में आत्मघाती हमलावरों के जत्थे बनाए जा रहे हैं। इसके पहले दिल्ली से ही भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस मुद्दे पर भड़काऊ बयान दे चुके हैं। चुनाव आयोग ने दोनों पर कार्रवाई भी की थी। दिल्ली चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।
देश के खिलाफ साजिश
गिरिराज सिंह ने गुरुवार को शाहीन बाग का एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा, “यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है। यहां सुइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।” बाद में न्यूज एजेंसी से बातचीत में गिरिराज ने कहा, “शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता हैऔर वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। यह सुसाइड बमनहीं तो क्या है? अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बम, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजग करना होगा।” सीएए के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना चल रहा है। इसकी वजह से कई रास्ते बंद हैं। भाजपा का आरोप है कि शाहीन बाग में देश के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 6, 2020
देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। pic.twitter.com/NoD98Zfwpx
Union Minister Giriraj Singh:Shaheen Bagh mein ek mahila ka bachcha thand mein mar jaata hain aur vo mahila kehti hain ki mera beta shaheed hua hain. Ye suicide bomb nahi hai to kya hai? Agar Bharat ko bachana hai to ye suicide bomb, Khilafat Andolan-2 se desh ko sajak karna hoga pic.twitter.com/Y2UuGG3ei2
— ANI (@ANI) February 6, 2020
मोदी ने कहा था- ये संयोग नहीं, प्रयोग है
3 फरवरी को एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने भी शाहीन बाग का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, “सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग बीते कई दिनों से सीएए को लेकर प्रदर्शन हुए। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग हैं। नहीं, ये संयोग नहीं, ये प्रयोग हैं। इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने का इरादा रखता है।”
28 जनवरी को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था, “शाहीन बाग में लाखों लोग जमा हैं। दिल्ली की जनता को सोच-विचारकर ही फैसला लेना चाहिए। वे आपके घरों में घुस जाएंगे, आपकी मां-बहनों से दुष्कर्म करेंगे और उन्हें मार देंगे। अगर भाजपा सरकार बनी तो सभी मस्जिदें हटवा दूंगा, शाहीन बाग भी एक घंटे में खाली होगा।” इसके एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भीड़ से भड़काऊ नारे लगवाए थे। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं पर कार्रवाई भी की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/bjp-minister-giriraj-singh-latest-news-and-updates-on-shaheen-bagh-caa-protest-126687671.html



0 Comments