गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली.71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन शाम 7 बजे पहले हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में होगा। इसका प्रसारण दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। संबोधन रात 9.30 बजे से रेडिया पर क्षेत्रीय भाषाओं में सुना जा सकता है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति अपने संबोधन में देश में शांतिपूर्ण वातावरण, लोकतांत्रिक मूल्यों, मूल अधिकार और कर्तव्यों को शामिल कर सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित किया था।
गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को राजपथ पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे शुक्रवार को चार दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/president-ram-nath-kovind-republic-day-2020-speech-today-live-updates-126603408.html



0 Comments