अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एएसआई संरक्षित धरोहर स्थलों पर महिलाओं को नहीं देनी होगी एंट्री फी

आगरा. आगरा. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को घोषणा की कि आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित सभी धरोहर स्थलों पर महिलाओं से एंट्री फी नहीं ली जाएगी। लाल किला और ताजमहल जैसे स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश और निकास की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक धरोहर स्थल पर ब्रेस्ट फीडिंग और बच्चों की देखभाल के लिए विशेष कक्ष का भी इंतजाम किया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी की गई है। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में की गई।

आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हेडक्वार्टर्स से इस संबंध में सर्कुलर में जारी किया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। यह भारत में महिला को देवी स्वरूप मानने की सांस्कृतिक पहचान है। फ्री एंट्री फी का फैसला कर हम महिलाओं के सम्मानित कर रहे हैं। इस मौके पर मंत्री पटेल ने ‘उनका काम देश के नाम’ का नारा भी दिया।

घोषणा में इन प्रमुख स्थलों को शामिल किया
लाल किला, कुतुब मीनार, हुमाऊं का मकबरा, ताजमहल, कोणार्क का सूर्य मंदिर, मल्लपुरम, अजंता-एलेरा की गुफाएं, खजुराहो के मंदिर शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फ्री एंट्री फी की धरोहर में ताजमहल को भी शामिल किया है।


source /national/news/women-will-not-have-to-give-entry-fee-at-asi-protected-heritage-sites-on-international-womens-day-126930160.html

0 Comments