दुनियाभर में 30 हजार लोगों की जान गई, केवल यूरोप में 20 हजार से मौतें; ट्रम्प ने कहा- न्यूयॉर्क को क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा

वॉशिंगटन. दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। रविवार सुबह तक 6 लाख 63 हजार 541 संक्रमितों की पुष्टि हुई। 30,873 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 42 हजार 175 स्वस्थ भी हुए। यूरोप में मौतौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, अमेरिका में 2200 से ज्यादा जानें गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार देर रात कहा कि न्यूयॉर्क और उसके पड़ोसी राज्यों में क्वारैंटाइन नहीं लगाया जाएगा।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि कोरोनावायरस के प्रसार के बीच न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया जाएगा। वे थोड़े समय से इन राज्यों को क्वारैंटाइन करने पर विचार कर रहे थे। व्हाटइट हाउस के कोरोनावायरस टास्क फोर्स की सिफारिश और न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के गवर्नरों से बातचीत के बाद मैंने कुछ दिनों के लिए इन जगहों पर सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने के लिए कहा है।’’

कनाडा: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी कोरोना से ठीक हुईं
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगोइरे कोरोनावायरस से ठीक हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी दीं। उन्होंने कहा- मैं बहुत बेहतर महसूस कर रही हूं। उन्हें अपने डॉक्टर और ओटावा पब्लिक हेल्थ से इसकी मंजूरी मिल गई है। ट्रूडो के ऑफिस ने 12 मार्च को बताया था कि लंदन से लौटने के बाद जांच में वे कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। इसके बाद प्रधानमत्री, उनकी पत्नी और पूरे परिवार को आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया था। कनाडा में अब तक 5,655 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 60 की मौत हो चुकी है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नीसोफी ग्रेगोइरे।

अमेरिका: 1 लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित
अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक लाख 23 हजार से ज्यादा हो गई है। केवल एक दिन में संक्रमण के मामले 15 हजार से ज्यादा बढ़े हैं। वहीं, यहां 2221 लोगों की मौत हुई है।

न्यूयॉर्क में एक सुपरमार्केट के बाहर अंदर जाने के लिए इंतजार करते लोग।

इटली: 3 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा
यूरोप में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली है। शनिवार को यहां 889 लोग मारे गए। अब तक दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 92,472 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया था। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद है। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे लॉकडाउन की समय सीमा और बढ़ा सकते हैं।

इटली के बोन शहर में स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में कोरोना मरीज को इलाज के लिए जाते चिकित्सक।

स्पेन: अब तक करीब 6 हजार लोगों की मौत
स्पेन यूरोप का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। यहां अब तक 5982 लोगों की मौत हुई है, जबकि 73,235 व्यक्ति संक्रमित हैं। यहां भी सरकार ने 11 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया है। चीन ने शनिवार को स्पेन को 12 लाख मास्क दिए हैं।

स्पेन के बुर्गोस शहर में एक ड्राइवर की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।

फ्रांस: 15 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, फ्रांस में अब तक 2314 लोगों की मौत हुई है। 38 हजार 105 नागरिक संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलीवियर वेरान ने शनिवार को कहा कि फ्रांस ने एक अरब से ज्यादा फेस मास्क का आदेश दिया है। हाल में हर हफ्ते देश में 40 करोड़ मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन से भी मास्क मंगाया जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोनावायरस के कारण न्यूयॉर्क स्थित चाइना टाउन खाली हुआ।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-china-italy-iran-usa-japan-france-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127068629.html

0 Comments