प्रशांत महासागर में तैनात यूएस के शिप पर 3 सैनिक संक्रमित, डब्ल्यूएचओ की चेतावनी- इटली के बाद अमेरिका महामारी का केंद्र होगा

रोम/नई दिल्ली/वॉशिंगटन.दुनिया के 197 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 18,887 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 22 हजार 566 संक्रमित हैं। 1 लाख 8 हजार 388 मरीज ठीक भी हुए। उधर,प्रशांत महासागर में तैनात अमेरिकी जंगी जहाज यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट मेंतीन सैनिक पॉजिटिव मिले हैं। नेवी के कार्यवाहक सचिव थॉमस मूडली ने कहा कि तीनों संक्रमितों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य सैनिकों को भी आइसोलेट किया गया है। इस जंगी जहाज में करीब 5,000 नाविकों का दल है। वहीं,विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अमेरिका कोरोनोवायरस महामारी का केंद्र बन सकता है।

जेनेवा में डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने मंगलवार कोकहा कि अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहां बुधवार सुबह तक 54,808 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में संक्रमण का पहला मामला 21 जनवरी को वॉशिंगटन में सामने आया था। अब तक704 लोगों की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में 210, वॉशिंगटन में 123 और लूसियाना में 46 मौतें हुई हैं। सीएनएन के मुताबिक, 18 से 19 मार्च तक अमेरिका में संक्रमण के मामलों में एक दिन में 51% की वृद्धि हुई है। 4 मार्च से हर दिन संक्रमण में कम से कम 23% की वृद्धि हुई है।

न्यूयॉर्क में जेएफके एयरपोर्ट।

भारत में 21 दिन तक लॉकडाउन

भारत में मंगलवार आधी रात से लॉकडाउन लगा दिया गया। देश के 1.3 अरब लोग अपने घरों में 21 दिन तक नजरबंद रहेंगे। इस दौरान जरूरी चीजों जैसे सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। यहां अब तक संक्रमण के 562 मामले हो चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया।

इटली में अब तक 6,820 लोगों की जान गई

इटली में 24 घंटे में 743 लोगों की मौत हुई। देश की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। दो दिनों के बाद देश में मौतों का आंकड़ा फिर से बढ़ गया है। इससे पहले सोमवार को 601 और रविवार को 650 लोगों की जान गई थी। पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। देश में करीब 6 करोड़ लोग घरों में बंद हैं। अब तक संक्रमण के 69,176 मामले सामने आए हैं, जबकि 6,820 लोग मारे जा चुके हैं।

इटली का पोर्ट ऑफ जेनोवा। यहां संक्रमण केसंक्रमण के 69,176 मामलों की पुष्टि हुई है।

स्पेन में 11 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है

स्पेन इटली के बादयूरोप में दूसरा महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां एक दिन में 514 लोग मारे गए, जबकि 6600 लोग संक्रमित हुए हैं।स्पेन में लॉकडाउन 11 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। 14 मार्च को देश में 15 दिन तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। यहां अब तक 42,058 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,991 लोगों की जान गई है।

बार्सिलोना में लोगों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का ताली बजाकर आभार जताया।

फ्रांस में एक दिन में 240 लोगों की मौत

फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि देश में एक दिन में 240 लोग मारे गए हैं। अब तक कुल 1100 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 22304 लोग संक्रमित हुए हैं। इटली और स्पेन के बाद फ्रांस यूरोप में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

इटली, चीन, स्पेन और ईरान के बाद फ्रांस पांचवा देश है, जहां 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

सबसे बड़ा लॉकडाउन भारत में, दुनियाभर के 230 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में, इनमें करीब 130 करोड़ भारतीय

कोरोनावायरस डेंगू और जीका से तीन गुना खतरनाक, वैज्ञानिकों ने बताया- क्यों नहीं खोज पा रहे इसका इलाज?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर मिशिगन के डेट्रायट शहर के एक रेस्तरां की है।
यह फोटो स्पेन की राजधानी मैड्रिड की है। यूरोप में इटली के बाद स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-china-italy-usa-live-updates-spain-germany-iran-france-plus-world-novel-corona-covid-19-cases-death-toll-today-127044421.html

0 Comments