सेंसेक्स 10% गिरा, बीएसई में छठवीं बार लोअर सर्किट लगा, कारोबार 45 मिनट रोका गया

मुंबई. कोरोनावायरस फैलने और देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बीच आज बाजार गिरावट के साथ खुले। सुबह के कारोबार में बीएसई2841.59अंकनीचे27,074.37पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 809.25अंकों की गिरावट के साथ 7,936.20पॉइंट पर है। कोरोनावायरस बढ़ने के कारण रविवार को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का एलान किया था। इसके बाद कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की है।

रुपया पहली बार 76 के नीचे फिसला
डॉलर के मुकाबले रुपया 75.69 पर खुला और कुछ ही देर में 76 के नीचे फिसल गया। यह अब तक का सबसे निचला स्तर है।

शुक्रवार को बाजार में तेजी रही थी
सरकार और आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों के कारण शुक्रवार को देश के बाजार बढ़त में बंद हुए थे। सेंसेक्स 1627.73 अंक की बढ़त के साथ 29,915.96 अंकों पर और निफ्टी 482.00 पॉइंट बढ़कर 8,749.70 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। डाउ जोंस 913 अंकों की गिरावट के साथ 19,174 पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डैक कंपोजिट 271 अंक गिरकर 6,879.52 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 104 अंक गिरकर 2,304.92 पॉइंट पर रहा।

तेल कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक नुकसान
लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल-डीजल की खपत घटेगी। इस डर से निवेशक तेल कंपनियों के शेयर बेच रहे हैं।

कंपनी शेयर में गिरावट
बीपीसीएल 8.41%
हिंदुस्तान पेट्रोलियम 6.43%
इंडियन ऑयल 4.23%


बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 12% तक गिरावट

एक्सिस बैंक 12.72%
आईसीआईसीआई बैंक 11.80%
एसबीआई 6.99%
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.17%
कोटक महिंद्रा बैंक 6.15%
पीएनबी 4.97%

इप्ला लैब्स के शेयर में 18% तेजी
बाजार की गिरावट के विपरीत कुछ फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। इप्का लैब्स का शेयर 18% चढ़ गया। शुक्रवार को भी करीब 8.5% की तेजी आई थी। डॉ. पैथ लैब्स के शेयर में भी 3% बढ़त देखी जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: March 22, Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates.


source https://www.bhaskar.com/business/news/bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-march-22-share-market-trade-bse-nifty-sensex-live-news-updates-127034766.html

0 Comments