सेंसेक्स 537 अंक और निफ्टी 133 ऊपर खुले, बुधवार को डाउ जोंस 2.39% और एसएंडपी 1.15% ऊपर रहे

मुंबई. गुरुवार को भारतीय बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुले। बुधवार की तुलना में सेंसेक्स 537 अंक और निफ्टी 133 पॉइंट ऊपर खुले। अभी सेंसेक्स 1196.79 अंक ऊपर 29,732.57 पर और निफ्टी 210.55 पॉइंट ऊपर 8,528.40 पर कारोबार कर रहा है।इससे पहले बुधवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1861.75 अंक या 6.98% की बढ़त के साथ 28,535.78 पर और निफ्टी ने 516.80 अंक या 6.62% की बढ़त के साथ 8,317.85 पर कारोबार खत्म किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों की भारी खरीदारी से बाजार ऊपर उठने में कामयाब रहा था।

बुधवार को दुनियाभर के बाजार ऊपर चढ़े

बुधवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 495.64 अंक ऊपर 21,200.60 पर बंद हुआ। हालांकि, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.45 फीसदी गिरावट के साथ 33.56 अंक नीचे 7,384.30 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 28.23 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,475.56 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 बढ़त के साथ 4,432.30 अंको पर बंद हुआ।

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 14.99% तक बढ़त

आज बैंकिंग सेक्टर में तेजी दिख रही है। बुधवार को बढ़त के साथ बंद होने वाले बैंकिंग सेक्टर में 14.99% तक बढ़त दिखी। इंडसइंड बैंक के शेयरों में 14.99% की बढ़त दिख रही है।

बैंक बढ़त (%)
इंडसइंड बैंक 14.99%
एक्सिस बैंक 7.53%
सिटी यूनियन बैंक 6.62%
कोटक बैंक 0.07%
RBL बैंक 3.47%
HDFC बैंक 1.69%
ICICI बैंक 3.18%
फेडरल बैंक 5.87%

शेयर मार्केट का LIVE अपडेट

10:00 AM सेंसेक्स 1196.79 अंक ऊपर 29,732.57 पर और निफ्टी 210.55 पॉइंट ऊपर 8,528.40 पर कारोबार कर रहा है।

लॉक डाउन के झटके से निपटने के लिए एमएसएमई सेक्टर को सॉफ्ट लोन, कैश ट्रांसफर व लोन रिस्ट्रक्चरिंग की दरकार

09:52 AMसेंसेक्स 784.39 अंक ऊपर 29,320.17 पर और निफ्टी 210.55 पॉइंट ऊपर 8,528.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:42 AM निफ्टी के टॉप-5 गेनर और लूजर

09:37 AM बीएसईसेंसेक्स 30 की 26 कंपनियों के शेयर में बढ़त, वहीं 4 कंपनियों के शेयर में गिरावट। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल।

बीएसईसेंसेक्स 30

09:30 AMसेंसेक्स 611.53 अंक ऊपर 29,147.31 पर और निफ्टी 175.85 पॉइंट ऊपर 8,493.70 पर कारोबार कर रहा है।

09:15 AMसेंसेक्स 310.09 अंक ऊपर 28,845.87 पर और निफ्टी 58.95 पॉइंट ऊपर 8,376.80 पर कारोबार कर रहा है।

09:13 AMबुधवार को दुनियाभर के बाजार ऊपर चढ़े



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Sensex opens up 310 points and Nifty 58, Dow Jones up 2.39% and S&P up 1.15% on Wednesday


source https://www.bhaskar.com/business/news/sensex-opens-up-310-points-and-nifty-58-dow-jones-up-239-and-sampp-up-115-on-wednesday-127052209.html

0 Comments