195 देशों में संक्रमण और 21,200 मौतें: दुनिया की एक तिहाई आबादी लॉकडाउन; इटली में एक दिन में 683 लोगों की मौत

बीजिंग/रोम/नई दिल्ली. दुनिया के 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 21,200 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 68 हजार 905 संक्रमित हैं। 1 लाख 14 हजार 218 मरीज ठीक भी हुए। दुनिया की एक तिहाई आबादी लॉकडाउन है। भारत के 1.3 अरब, इटली के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में नजरबंद हैं। बुधवार आधी रात से न्यूजीलैंड में भी आपातकाल लगा दिया गया है।उधर, इटली में एक दिन में कोरोना से 683 लोगों की मौत हुई है। यहां मौतों का आंकड़ा 7,503 हो चुका है।

हॉन्गकॉन्ग में बुधवार को संक्रमण के 24 नए मामलों की पुष्टि हुई। यहां कुल 410 केस हो चुके हैं। यहां सरकार ने अन्य देशों के साथ सीमाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, कम्युनिटी ट्रांसमिशन कम हो रहा है। यहां चार लोगों की मौत हो चुकी है।

हॉन्गकॉन्ग का डाउन टाउन स्ट्रीट।

स्पेन में24 घंटों में 656 लोगों ने जान गंवाई

उधर, स्पेन में24 घंटों में 656 लोगों ने जान गंवाई है। यहां अब तक 3,647 मौतें दर्ज की जा चुकी है। स्पेन में मौतों का आंकड़ा चीन से भी ज्यादा हो गया है। चीन में 3,287 लोग मारे जा चुके हैं। स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो बुधवार रात कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल्वो की सेहत चार दिन से खराब थी। वेघर से ही आइसोलेशन में सरकारी कामकाज कर रही थीं। बुधवार रात उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्पेन सरकार ने काल्वो के स्टाफ और उनके संपर्क में जो दूसरे लोग आए हैं, उन सभी को क्वारैंटाइन में जाने का आदेश दिया है। एक मेडिकल बोर्ड इन सभी की निगरानी करेगा।

स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो।

मिस्र की राजधानी काहिरा में शटडाउन

मिस्र और उसकी राजधानी काहिरा को बुधवार शाम शॉडाउन कर दिया गया। यहां करीब दो करोड़ लोग रहते हैं। अधिकारियों ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। शहर में रेस्तरां और कैफे आमतौर पर सुबह तक खुले रहते हैं। लेकिन कर्फ्यू शुरू होने से पहले ही दुकानें और रेस्तरां बंद कर दी गईं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में संक्रमण के मामले अब तक 456 हो चुके हैं। इसमें 21 लोगों की मौत हुई है और 95 स्वस्थ्य हुए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर स्पेन की राजधानी मैड्रिड के अस्पताल की है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत होने वाले देशों में स्पेन दूसरे नंबर पर है।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-china-italy-usa-live-updates-spain-germany-iran-france-plus-world-novel-corona-covid-19-cases-death-toll-today-127051819.html

0 Comments