वीजा प्रतिबंध में किन-किन लोगों को छूट मिलेगी, बाहर आने-जाने वाले भारतीयों का क्या होगा, ऐसे ही 10 बिंदु सवाल-जवाब में समझें

नई दिल्ली. भारत ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बाद बुधवार को यात्रा और वीजा से जुड़े कुछ प्रतिबंध और एडवायजरी जारी की थी। इनके मुताबिक, विदेशी नागरिकों के वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। भारतीय नागरिकों को गैर जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह भी दी गईहै।

1. वीजा प्रतिबंध किन देशों के नागरिकों पर लागू होगा?
सरकार ने सभी विदेशी नागरिकों के वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। 13 मार्च शाम 5.30 बजे से यह वीजा और यात्रा प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। यहां डिप्लोमैटिक, ऑफिशियल, यूएन और अंतरराष्ट्रीय संस्थान, प्रोजेक्ट और एम्प्लॉयमेंट वीजा को छूट दी गई है।

2. जो विदेशी नागरिक भारत में हैं, उनका क्या होगा?
जो विदेशी नागरिक भारत में हैं, उनके वीजा वैध ही रहेंगे। वे चाहे तो नजदीकी फॉरेनर रजिस्ट्रेशन ऑफिस में संपर्क कर अपने वीजा का समय बढ़ा भी सकते हैं और इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। वे यहां कांसुलर मदद के लिए भी वे निवेदन कर सकते हैं।

3. जिन्हें भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, क्या उन पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा?
हां, भारत में जिन्हें भी वीजा फ्री सुविधा मिली हुई है, वे भी 15 अप्रैल तक भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे। वे विदेशी नागरिक, जिन्हें ओसीआई (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) कार्ड मिला हुआ है, उन्हें भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। ये वे नागरिक होते हैं,जिनके पास विदेश (पाकिस्तान-बांग्लादेश छोड़कर) की नागरिकता होती है,लेकिन भारत में आजादी के बाद ये भारतीय नागिरकता लेने के लिए योग्य थे या भारत के नागरिक रहे थे।

4. अगर किसी विदेशी नागरिक का भारत आना बहुत ही जरूरी हो, तब क्या?
ऐसी स्थिति में वे अपने देश के भारतीय दूतावास में संपर्क कर सकते हैं। अगर उनका भारत आने का कारण बेहद जरूरी माना गया तो उन्हें छूट मिल सकती है।

5. जिन देशों के नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल सुविधा मिली हुई है, क्या उन पर भी प्रतिबंध रहेगा?
जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है।

6. विदेशी नागरिक जो जमीन के रास्ते आते हैं, उनका क्या?
जमीन के रास्ते आने वाले विदशियों को सिर्फ उन चेकपोस्ट से ही आना होगा, जहां मेडिकल स्क्रीनिंग की बेहतर सुविधाएं होंगी। गृह मंत्रालय इन चेकपोस्ट की लिस्ट बाद में जारी करेगा।

7. विदेश गए भारतीय नागरिक आ पाएंगे?
हां, विदेश यात्रा पर गए भारतीय नागरिक भारत आ पाएंगे,लेकिन अगर इन्होंने 15 फरवरी या इसके बाद चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा की हो तो इन्हें कम से कम 14 दिनों के लिए अलग-थलग रखा जाएगा।

8. जो भारतीय विदेश में हैं, उनके लिएक्या सलाह है?
जो भी भारतीय नागरिक फिलहाल विदशों में हैं, उन्हें गैर जरूरी यात्रा न करने की सलाह जारी की गई है। उन्हें यह भी बताया गया है कि भारत आने पर उन्हें 14 दिन के लिए अलग स्थान पररखा जा सकता है।

9. जिन भारतीयों की विदेश यात्रा का प्लान है, उन्हें भी कोई सलाह दी गई है?
विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए कहा गया है कि अगर जाना बेहद जरूरी हो तो ही जाएं, गैर जरूरी यात्रा टाल दें। इन्हें यह भी कहा गया है कि भारत वापस आने पर इन्हें 14 दिन के लिए अलग रखा जाएगा।

10. वीजा प्रतिबंध से क्या असर होगा?
पिछले महीने भारत आए इटली के 16 नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित थे। इनके संपर्क में आने वाले कुछ भारतीयों में भी यह संक्रमण देखा गया। ऐसे में भारत सरकार का यह फैसला इस महामारी की रोकथाम के लिए प्रभावी होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विदेश से भारत आए नागरिकों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग। -फाइल


source /national/news/who-will-get-exemption-in-visa-ban-what-will-happen-to-indians-who-have-gone-out-understand-the-answers-to-10-questions-like-this-126956294.html

0 Comments