मुंबई में घर जा रहे अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया, शिकायत दर्ज

न्यूज चैनल के ऑफिस से गुरुवार तड़के घर लौट रहे एक न्यूज ग्रुप के एडिटर इन चीफ और एंकर अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी समिया गोस्वामी पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और डिटेल का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि,दोनों सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। इस बीच नागपुर में अर्नब के खिलाफ दंगे के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक केस दर्ज किया गया है।

कार का कांच तोड़ने का प्रयास किया, स्याही फेंकी
सूत्रों के मुताबिक, हमलावर बाइक से अर्नब की गाड़ी के आगे आए और उन्होंने उनकी कार पर हमला कर दिया। यहउस वक्त हुआ जब वे अपने घर से मजह 500 मीटर की दूरी पर थे। यह हमला मुंबई के गणपतराव कदम मार्ग पर हुआ है। अर्नब कार ड्राइव कर रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की जब उनसे शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने पूरे कार पर स्याही फेंक दी।

हमले की जानकारी अर्नब ने एक वीडियो जारी कर दी है ..

सोनिया गांधी को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अर्नब ने आचार्य प्रमोद कृष्णन से कहा कि अगर किसी पादरी की हत्या होती तो आपकी पार्टी और आपकी पार्टी की ‘रोम से आई हुईइटली वाली’ सोनिया गांधी बिलकुल चुप नहीं रहतीं। अर्नब ने कहा, "सोनिया गांधी तो खुश हैं। वो इटली में रिपोर्ट भेजेंगी कि देखो, जहां पर मैंने सरकार बनाई है, वहां पर हिन्दू संतों को मरवा रही हूं। वहां से उन्हें वाहवाही मिलेगी। लोग कहेंगे कि वाह, सोनिया गांधी ने अच्छा किया। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। क्या उन्हें लगता है कि हिन्दू चुप रहेंगे? आज प्रमोद कृष्णन को बता दिया जाना चाहिए कि क्या हिन्दू चुप रहेंगे? पूरा भारत भी यही पूछ रहा है। बोलने का समय आ गया है।"

हमले की जानकारी को लेकर न्यूज चैनल का ट्वीट

एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया से दे चुके हैं त्यागपत्र
अर्नब गोस्वामी ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान ही एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से त्यागपत्र दे दिया था। अर्नब ने अपने इस्तीफे के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के गिरते हुए मूल्यों को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था कि एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने व्यक्तिगत पूर्वग्रहों के लिए नैतिकता से समझौता किया है। उन्होंने कहा था कि वह काफी लंबे वक्त से एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। लेकिन अब यह मात्र कुछ लोगों का समूह है, जिनमें फेक खबरों को फेक कहने का दम नहीं है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हमले के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद अर्नब गोस्वामी ने इस घटनाक्रम के लिए एक पार्टी विशेष को जिम्मेदार बताया।


source /local/maharashtra/mumbai/news/two-unknown-people-attacked-arnab-goswami-and-his-wife-going-home-in-mumbai-complaint-filed-127226392.html

0 Comments