अब तक 2134 संक्रमित: आगरा में 22 नए केस मिले, यहां सबसे ज्यादा 455 कोरोना पॉजिटिव, कानपुर पथराव मामले में 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। गुरुवार कोप्रदेश में 81 नए केस सामने आए। इस बीच आगरा में एक बार फिर सुबह एक साथ 22 संक्रमित मिले। यहां प्रदेशभर में सबसे ज्यादा455 केस हो गएहैं। कानपुर में बुधवार देर शाम हुए पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों कोगिरफ्तार किया है।

यूपी के60 जिलों मेंअभी तक 2134 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।इनमें 1105 केस तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। अभी तक प्रदेश के अलग-अलगजिलोंसे 510 लोगस्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। पिछले 24 घंटेमें 48 लोग ठीक होने पर घर भेजे गए। प्रदेश में कोरोना से 39 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी भी कोरोना के 1585 एक्टिव केस हैं।

कोरोना अपडेट्स

कानपुर: जिले के बजरिया थाने के गुलाब घोसी मस्जिद इलाके में पुलिसऔर स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तारकिया गया है। पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम कोविड-19 संक्रमितमरीज के संपर्क में आए9 लोगों को लेने के लिए पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंची थी। जब स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी वहां से जाने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। हमले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जबकि 10 अन्य को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है ।

आगरा: जिले में कोरोनावायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में बुधवार देर रात 29 नए संक्रमित मिलेथे। सुबह 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन ने दावा किया है कि 74 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण मेंदेश में आगरा 11वें स्थान पर है।

आगरा में गुरुवार सुबह एक साथ 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 455 तक पहुंच गई है। यहां के डीएम लगातार अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
आगरा में गुरुवार सुबह एक साथ 22 नए मामले मिले। यहां के जिलाधिकारी लगातार अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कोविड-19 हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं देखीं।

गोरखपुर: बुधवार देर रात जिले में एक और कोरोना मरीज मिला। बांसगांव की रहने वाली एक महिला पॉजिटिव पाई गई। उधर,गोरखनाथ एरिया के साकेतनगर में कानपुर से लौटे परिवार को क्वारैंटाइन किया गया है। बांसगांव एरिया काएक परिवारमंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अपने गांव आई। उस परिवार के एक व्यक्ति के लीवर में संक्रमण है, जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। यह मरीजकई साल से परिवार समेत दिल्ली में रह रहा था। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजनने 23 हजार रुपए में एंबुलेंस बुककी और मंगलवार को गांव आ गए थे।

वाराणसी में लगातार पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिसकी वजह से जिलाधिकारी कौशल राज ने 3 मई तक पूर्णतः सब बंद का आदेश दे दिया है।

वाराणसी में लगातार पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शहर को टोटल लॉकडाउन किया गया है। बाहर निकलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

वाराणसी:जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई। जिलाधिकारी कौशल राज ने 3 मई तक शहर को टोटल लॉकडाउनका आदेश दिया है।सब्जी, राशन, दवा के लिए होम डिलीवरी होगी।इसके लिए दर्जनों नम्बर जारी किए गए हैं। काशी में अब तक 16 हॉटस्पॉट बनाएगए। उन्होंने बताया कि दवा व्यवसायी से संक्रमित लोगों की संख्या 11 पहुंच गई।4 दिन की बंदीके लिए फैंटम दस्ता, पुलिस की जीप लगातार अनाउंस भी कर रही है। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा कोई भी सड़कों पर निकला तो एफआईआरदर्ज कीजाएगी।

गाजियाबाद:जिले में बुधवार को 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें एक मरीज शांबी के निजी अस्पताल में भर्ती था। प्रशासन ने अस्पताल के संबंधित हिस्से को तीन दिन के लिए सील कर दिया है, जबकि मरीज का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर समेत 5 लोगों का सैंपल लेकर होम क्वारैंटाइन किया है। दूसरा मामला डासना का है। यहां रहने वाली एक महिला में मेरठ मेडिकल कॉलेज में डिलिवरी के बाद कोरोना संक्रमण मिला। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटा है। हालांकि विभाग अभी इस संबंध में अधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। अब गाजियाबाद में कन्फर्म केस की संख्या 62 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कानपुर में बुधवार देर शाम बजरिया थाना क्षेत्र में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस और स्वास्थ्य टीम पर हमला कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले में देर रात पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


source /national/news/uttar-pradesh-corona-virus-outbreak-live-total-covid-19-cases-in-lucknow-kanpur-varanasi-agra-meerut-ghaziabad-latest-news-and-updates-gi-22-cases-were-reported-today-in-agra-second-patient-of-corona-found-in-gorakhpur-127260381.html

0 Comments