साइकिल से घर लौट रहे मजदूर की कार की चपेट में आने से मौत, दिल्ली से बिहार के पूर्वी चंपारण जाने के दौरान हादसा
कोरोना की वजह से पलायन कर रहे मजदूरों की मौतेंथम नहीं रही है। दिल्ली से बिहार के पूर्वी चंपारण लौट रहे एक मजदूर की शगिर अंसारी(26) की शनिवार कोलखनऊ में कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह 5 मई को दिल्ली से अपने 6 साथियों के साथ बिहार रवाना हुआ था। दिल्ली से पूर्वी चंपारण की दूरी करीब 1 हजार किलोमीटर है। पांच दिन के सफर के बाद मजदूरों का यह दल शनिवार को लखनऊ पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में अनजान व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
लखनऊ पहुंचने के बाद मजदूर सड़क के डिवाइडर पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ नंबर की तेज गति से आ रही कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए शगिर को टक्कर मार दी। दूसरे मजदूर शगीर को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एंबुलेंस से शव भेजने की व्यवस्था की गई
कार के डिवाइडर पर लगे एक पेड़ से टकराने की वजह से दूसरे मजदूरों की जान बच गई। शगीर के साथ लौट रहे अन्य मजदूर भी उसके गृह जिला पूर्वी चंपारण के थे। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कार सवार ने हादसे के बाद उन्हें मुआवजे की पेशकश भी की। हालांकि बाद में मजदूर इस बात से पलट गए। एक स्थानीय स्वयंसेवी संगठन और कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शगीर का शव उसके गांव भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।
कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
कोरोना के सर्वे ड्यूटी में लगे स्कूल शिक्षक साजिद अख्तर (30) की मुंबई के उपनगरीय इलाके विखरोली में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ठाणे के मुंब्रा शहर के रहने वाले थे। ठाणे नगर निगम के प्रवक्ता ने कहा शिक्षक अपनी ड्यूटी करने के बाद रविवार को कुर्ला स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में विखरोली के पास वे सड़क हादसे के शिकारहो गए। यह विभाग के लिए बड़ी क्षति है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/worker-returning-home-from-bicycle-dies-due-to-car-accident-accident-occurred-while-going-from-delhi-to-east-champaran-in-bihar-127290822.html



0 Comments