अब तक 7445 पॉजिटिव पाए गए, इसमें 2012 प्रवासी श्रमिक शामिल; 24 घंटे में 275 मामले सामने आए, 5 ने संक्रमण से दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 200 को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें लखनऊ, नोएडा, अम्बेडकरनगर, उन्नाव और मथुरा में एक-एक मौत हुई है। इस तरह प्रदेश में अब तक 202 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के 275 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 26 मामले कानपुर नगर में पाए गए हैं। अब तक 7445 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें 2012 प्रवासी श्रमिक संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को 195 मरीज ठीक होकर घर चले गए। वहीं, अब तक 4410 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा 40 मौतें आगरा में हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 24 अलीगढ़ में 15, कानपुर और मुरादाबाद में 11-11,फिरोजाबाद में 10 , नोएडा, मथुरा व संतकबीरनगर में छह-छह, गोरखपुर में पांच ,गाजियाबाद, वाराणसी, बस्ती, झांसी में चार-चार, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अम्बेडकरनगर और एटा में तीन-तीन, बुलंदशहर, आजमगढ़, बिजनौर, बरेली, जालौन, चित्रकूट, मैनपुरी, उन्नाव और कुशीनगर में दो-दो, बाराबंकी, हापुड़, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, अमरोहा, इटावा, महाराजगंज, बागपत, श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा और ललितपुर में एक-एक मौत हुई है।

किर्गिस्तान के राजदूत पहुंचे सहारनपुर, अस्थाई जेल में जमातियों से की मुलाकात

किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव ने सहारनपुर पहुंचकर अस्थाई जेल में बंद किर्गिस्तान के जमातियों से मुलाकात की। शुक्रवार शाम को वह सहारनपुर पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान सभी का हाल-चाल जाना। साथ ही सभी के लिए जरूरत का सामान भी वितरित किया। यही नहीं उन्होंने अपने देश के नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा कराने का भी आश्वासन दिया है। सहारनपुर में 57 विदेशी जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप थे। जिसके बाद सभी 57 विदेशी जमातियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया गया था। जिसमें 21 जमाती किर्गिस्तान के नागरिक हैं। शुक्रवार को किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव अपनी टीम के साथ सहारनपुर जिला कारागार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही अस्थाई जेल में बंद अपने देश के नागरिकों से भी मिले। उन्होंने सभी से एक-एक से बात की।

यह तस्वीर सहारनपुर की है जहां किर्गिस्तान के राजदूत ने वहां अस्थायी जेल में बंद तब्लीग जमातियों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान राजदूत अपने साथ खाने पीने का सामान भी लाए थे जिसको उन्होंने उनके बीच वितरित किया।
यह तस्वीर सहारनपुर की है जहां किर्गिस्तान के राजदूत ने वहां अस्थायी जेल में बंद तब्लीग जमातियों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान राजदूत अपने साथ खाने पीने का सामान भी लाए थे जिसको उन्होंने उनके बीच वितरित किया।

अमरोहा में इलेक्ट्रिक डिवाइस लगे गुब्बारे से मची अफरा-तफरी

अमरोहा में एक इलेक्ट्रानिक गुब्बारा किसान के घर के आंगन में गिरा। इससे हड़कंप मच गया। किसान परिजनों समेत घर से बाहर निकल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर घेर लिया तथा बम निरोधक दस्ता बुलाकर जांच कराई। उसके बाद डिवाइस को अलग कर सील कर दिया। माना जा रहा है कि मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया गुब्बारा है।यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मधुवा मिलक का है। यहां किसान कुंवरपाल सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर वह परिजनों संग घर में थे। लगभग दो बजे सफेद रंग का एक गुब्बारा उनके घर के आंगन में आकर गिरा। उसमें सफेद रंग की एक इलेक्ट्रिक डिवाइस लगी हुई थी। इसे देखकर कुंवरपाल सिंह व परिजन सहम गए। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे। थोड़ी ही देर में किसान के घर लोगों की भीड़ लग गई।

यह तस्वीर अमरोहा की है जहां एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगा गुब्बारा एक किसान की आंगन में आकर गिरा। किसान के घर में अफरा तफारी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसको जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
यह तस्वीर अमरोहा की है जहां एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगा गुब्बारा एक किसान की आंगन में आकर गिरा। किसान के घर में अफरा तफारी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसको जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

कोरोना अपडेट्स

  • आगरा;जिलेमें शुक्रवार को एक और संक्रमित की मौत के बाद अब मरने वालों की संख्या 40हो गई है। पिछले तीन दिनों में यह छठी मौत है। जिलाधिकारी प्रभु एन ने बताया कि पांच नए कोरोना मरीज भी मिले हैं। अब संक्रमित 887 हो गए हैं। शुक्रवार को नौ और लोगों के डिस्चार्ज होने से अब तक 783 मरीज छुट्टी पा चुके हैं।
  • मुरादाबाद:जिले में नौ कोरोना पॉजेटिव की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से प्राप्त हुई है। जिसमें 8 पुरुष व एक महिला शामिल है। इनमें एक के संपर्क में आये चार डिप्टी गंज निवासी, अहमदाबाद से आया प्रवासी, कांठ क्षेत्र में आया एक प्रवासी और महाराष्ट्र से आये प्रवासी शामिल हैं। अब यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है। 25 मई को कोरोना से मरने वाले एक वेंडर की बहू-बेटा भी भी पॉजिटिव आये हैं।
  • फिरोजाबाद: जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं छह नए मामले भी मिले हैं। इनमें तीन मरीज टीबी विभाग में कार्यरत हैं। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 232 पहुंच गया है। यहां अब तक 10 की मौत हो चुकी है।
  • गाजीपुर:जिलेमें शुक्रवार शाम को चार और कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब संक्रमितों की संख्या 101 पहुंच गई है। इनमें से 30 ठीक हो चुके हैं। जबकि 71 का इलाज चल रहा है। वहीं शुक्रवार को 88 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब तक कुल 2335 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इनमें से 1954 की रिपोर्ट आई है। 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जबकि 1848 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अभी 297 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह-जगह सैंपलिंग में जुटी हुई है। इसके साथ ही विभिन्न हॉटस्पॉट एरिया में सैंपलिंग व थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य जारी है।
  • शामली: जिलेके एक गांव निवासी दिल्ली के दरियागंज में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। सोमवार को हल्का बुखार होने पर दिल्ली में ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार देर शाम सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दिल्ली से यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग ने दी है। बताया गया है कि हेड कांस्टेबल 2 दिन पहले बुधवार को 2 घंटे के लिए अपने घर पर आया था। परिजनों का कहना है कि उसने परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रखी थी और उसके बाद ड्यूटी पर लौट गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीम को गांव भेजकर एहतियात के तौर पर परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे।
  • बलिया:जिले मेंपांच नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में मरीजों की संख्या अब 40 हो गई है। अब तक कुल 35 पॉजिटिव केस थे। इनमें से चार मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। जबकि अन्य लोगों को जिले के बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही पहले से भर्ती 35 में से 12 की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आई है।
  • मेरठ; मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। मृतक अनिल कुमार (59) हापुड़ के रहने वाले थे। बुधवार को मेडिकल में भर्ती कराए गए थे। इनकी मौत ब्रह्स्पतिवार को हो गई थी। इन्हें सांस लेने में परेशानी थी। मरने के बाद इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को इनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने पुष्टि की है।मेरठ में शुक्रवार को भी कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। अब जनपद में मरीजों का आंकड़ा 410 पहुंच गई है। इनमें 298 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 25 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। जनपद में अब 87 सक्रिय केस है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उप्र में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों के भीतर 275 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


source /national/news/uttar-pradesh-coronavirus-outbreak-live-news-update-agra-meerut-noida-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-azamgarh-may30-127355660.html

0 Comments