वर्ली और बीडीडी चॉल को 8 दिन के लिए पूरी तरह सील करने की तैयारी, आईआरबी के 73 जवान संक्रमित, मुंबई में हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें खोल सकेंगे
महाराष्ट्र में कोरोनासंक्रमितों का आकंड़ा 19 हजार के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 1089 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 19063 पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में कोरोना के 12142 संक्रमित हैं।शुक्रवार को इस वायरस के संक्रमण से 37 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद यहां मरनेवालों की संख्या 731 हो गई है। अगर सिर्फमुंबई की बात करें तो शुक्रवार को अकेले यहीं 748 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हो गई।
वर्ली और बीडीडी चॉल को 8 दिन पूरी तरह से बंद करने की तैयारी
संक्रमण से सबसे ज्यादाप्रभावित 'जी' साउथ वॉर्ड के अंतर्गत आने वाले वर्लीऔर डिलाइरोड बीडीडी चॉल को 8 दिन पूरी तरह से बंद की तयारी बीएमसी की और से की जा रही है। इस संबंध में मेयर किशोरी पेडणेकर की सहमति से बीएमसी प्रशासन ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखा है। मेयर ने कहा कि वर्लीमें यह प्रयोग सफल होने पर मुंबई के अन्य भागों में भी इसे लागू किया जाएगा, जिनमें धारावी, मानखुर्द, वडाला जैसे इलाके शामिल हैं।

आईआरबी के 73 जवान कोरोना संक्रमित
नासिक जिले के मालेगांव के हॉटस्पॉट इलाके में डेढ़ माह तक सुरक्षा बंदोबस्त के बाद औरंगाबाद लोटे भारत रिजर्व बटालियन (एसपी-बल क्र.14) के73 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से आईआरबी में हड़कंप मच गया। इनको लेकरचार अधिकारी और 98 जवानों को सातारा गांव के समीप प्रेयस इंजीनियरिंग कॉलेज की इमारत में"क्वारंटाइन' रखा गया है।जिन जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई, उनमें से पांच जवानों को जालना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्तीकराया गया है।
औरंगाबाद में एक दिन में 100 मरीज
शुक्रवार को यहां 100नए पॉजिटिव मरीजसामने आए हैं। इसको लेकर शहर में कोरोनासंक्रमितोंका आंकड़ा बढ़कर 478 तक पहुंच गया। शहर में पिछले माह के आखिरी सप्ताह से मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

वाशी एपीएमसी की पांचों थोक मंडियां 7 दिन के लिए बंद
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण वाशी एपीएमसी की पांचों थोक मंडियों को 11 से 17 मई 2020 तक बंद रखने की घोषणा की गई है। यहां की सभी मंडियों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 125 से अधिक हो गई है। थोकमंडियों में हालात इतने खराब हैं कि पिछले कुछ दिनों से यहां रोज 10 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इस प्रकोप को रोकने के लिए ही यह निर्णय लिया गया है।
यूनिवर्सिटी की प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा रद्द
शुक्रवार को राज्य के सभी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वालों को बड़ी राहत मिली। अब राज्य के सभी यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा नहीं होगी। सिर्फ अंतिम वर्ष की अंतिम सत्र की परीक्षा 1 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की दिशा-निर्देश पर कुलपतियों की समिति की सिफारिश पर यह निर्णय लिया है। इससे राज्य में ग्रेजुएट के प्रथम और द्वितीय वर्ष तथा पोस्ट ग्रेजुएट के प्रथम वर्ष के लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। अगला शैक्षणिक वर्ष 1 सितंबर से शुरू होना है, उसी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग परीक्षा के आयोजन से लेकर उनके नतीजे घोषित करने को लेकर तैयारियां कर रहा है।

केंद्रीय दल ने पुणे में कोविड-19 के हालात का जायजा लिया
पुणे में कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग का दल शुक्रवार को पहुंचा। पुणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,400 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय जनरल स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त उप महानिदेशक डॉ.सुधीर गुप्ता केंद्रीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं। दल ने पुणे के विभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर से मुलाकात की।जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘मुलाकात के दौरान केंद्रीय दल ने पुणे में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के उपायों की समीक्षा की और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, निषिद्ध क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वेक्षण करने और पृथकवास उपायों को मजबूत करने पर जोर दिया।’

बीएमसी से मंजूरी लेकर फिर खोल सकेंगे हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें
राज्य सरकार द्वारा हर सड़क पर पांच दुकानें खोलने की अनुमति रद्द करने के बाद बीएमसी ने अब हर लेन में एक हार्डवेयर और एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोलने की अनुमति दी है। बीएमसी के पूर्वकमिश्नर प्रवीण परदेशी ने इस संबंध में सभी 24 वॉर्ड ऑफिसर को अधिकार दिए हैं कि वह हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें खोलने के लिए आवेदन मंगा कर उन्हें अनुमति दें। जिन दुकानों को खोलने की अनुमति मिलेगी, उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजर व अन्य नियमों का पालन करना पड़ेगा। हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें खोलने के इच्छुक दुकानदार ईमेल द्वारा भी ऐप्लिकेशन दे सकते हैं। साथ ही वह वॉर्ड ऑफिस में भी परमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक लेन में सिर्फ एक हार्डवेयर और एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस को भी विश्वास में लिया जाएगा।

राज्य की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए बनी समिति की रिपोर्ट पेश
कोरोना वायरस की वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को दुरुस्त करने के लिए नियुक्त की गई विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रिमंडल उपसमिति को सौंप दी है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को मंत्रालय में अपनी रिपोर्ट जमा की है। इस रिपोर्ट में जो सिफारिशें की गई हैं, उस पर मंत्रिमंडल उपसमिति विचार करेगी और अपनी अनुशंसाओं के साथ इस रिपोर्ट को मंत्रिमंडल की बैठक में पेश करेगी।

शराब की दुकानें खोलना अनुचित और असंवेदनशील: अन्ना हजारे
शराब की दुकानें खोलने के निर्णय की जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आलोचना की है। उन्होंने इस निर्णय को असंवेदनशील और अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में शराब बेचने से ज्यादा जरूरी है कोरोनावायरस को फैलने से रोकना और आम आदमी की जिंदगी बचाना। हजारे ने कहा, दिन-प्रतिदिन देश में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और दुर्भाग्य से महाराष्ट्र इस सूची में शीर्ष पर है। देखने में आया है कि लॉकडाउन लागू होने के चलते कुछ हद तक वायरस के प्रसार को काबू करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि लोगों को केवल जरूरी सामान लेने के अलावा बाहर निकलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। हालांकि, राज्य सरकार ने शराब की दुकानें खोले जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद इन दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/maharashtra-coronavirus-live-updates-cases-latest-news-mumbai-pune-thane-nashik-aurangabad-solapur-amravati-127285047.html



0 Comments