अब तक 50.85 लाख संक्रमित: डब्ल्यूएचओ ने कहा- कल 1.06 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 65% केस भारत, अमेरिका, रूस और ब्राजील में
दुनिया में अब तक 50 लाख 85 हजार 66 लोग संक्रमित हैं। 20 लाख 21 हजार 843 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 29 हजार 721 हो गया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 6 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसियस ने चेतावनी दी है कि महामारी अभी लंबे समय तक हमारे बीच रहने वालाहै।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में जो नए मामले मिले हैं, उनमें से दो तिहाई मामले अमेरिका, रूस, ब्राजील और भारत में दर्ज किए गए हैं। टेड्रोस ने कम और मध्यम आय वाले देशों में इस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। साथ ही कहा कि दुनियाभर में जितने लोग प्रभावित हैं, इससे कहीं ज्यादा संक्रमित हैं। क्योंकि बहुत सारी जांच की रिपोर्ट अभी आई नहीं है।
"We still have a long way to go in the #COVID19 pandemic.
— World Health Organization (WHO) (@WHO) May 20, 2020
In the last 24h, there have been 106,000 cases reported to WHO – the most in a single day since the outbreak began. Almost two thirds of these cases were reported in just four countries"-@DrTedros
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 15,91,991 | 94,994 | 3,70,076 |
| रूस | 3,08,705 | 2,972 | 85,392 |
| ब्राजील | 2,93,357 | 18,894 | 1,16,683 |
| स्पेन | 2,79,524 | 27,888 | 1,96,958 |
| ब्रिटेन | 2,48,293 | 35,704 | उपलब्ध नहीं |
| इटली | 2,27,364 | 32,320 | 1,32,282 |
| फ्रांस | 1,81,575 | 28,132 | 63,354 |
| जर्मनी | 1,78,531 | 8,270 | 1,56,900 |
| तुर्की | 1,52,587 | 4,222 | 1,13,987 |
| ईरान | 1,26,949 | 7,183 | 98,808 |
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
अमेरिका: एक दिन में 1561 की मौत
अमेरिका में 24 घंटे में 1561 लोगों की जान गई है और 22हजार 140 केस सामने आए हैं। देश में मरने वालों की संख्या 94 हजार 994 हो गया है, जबकि 15 लाख 91 हजार 991 संक्रमित हैं। वहीं, दो महीने के शटडाउन के बाद50 राज्य अब धीरे-धीरे खोले जाने लगे हैं। बुधवार को कनेक्टिकट पहला राज्य बना, जिसने कुछ शर्तों के साथ अपने यहां रेस्टोरेंट और दुकानों को खोल दिया। हालांकि, संक्रमण के चलते कई राज्य अभी अर्थव्यवस्था को खोले जाने को लेकर असमंजस में हैं।
ट्रम्प ने मिशिगन और नेवादा प्रांत की फंडिंग रोकने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पने बुधवार को चुनाव में मेल के जरिए वोटिंग की योजना बनाने को लेकर मिशिगन और नेवादा प्रांतों की फंडिंग रोकने की धमकी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया- मिशिगन लाखों लोगों के लिए गैरकानूनी तरीके से रिक्त मतदान पत्र भेज रहा है। वहीं, नेवादा मतपत्रों द्वारा अवैध वोट भेजकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का माहौल बना रहा है। हालांकि, मिशिगन के राज्य सचिव जोसलिन बेंसन ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "मिशिगन के प्रत्येक नागरिक ने मेल के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

अमेरिका में गोरों की तुलना में काले लोगों की मौत 3 गुना ज्यादा
एपीएम रिसर्च लैब के मुताबिक, अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों की मौत गोरों की तुलना में तीन गुना ज्यादा हुई है। लैब ने बुधवार को इस डेटा को सार्वजनिक किया। इसे ‘कलर ऑफ कोरोनावायरस’ नाम दिया गया है। पूरे अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकियों की मृत्यु-दर 50.3 प्रति लाख आबादी में है। वहीं गोरों की 20.7, लैटिन अमेरिकियों की 22.9 और एशियन अमेरिकियों की 22.7 है। हर 2000 की आबादी में एक की मौत कोरोना से हुई है।
दक्षिण अफ्रीका: दो दिन के बच्चे की मौत
दक्षिण अफ्रीका में दो दिन के नवजात की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा, "देश में कोरोना से पहले बच्चे की मौत हुई है। उसका जन्म समय से पहले ही हुआ था। नवजात की मां कोरोना पॉजिटिव है और बच्चा भी संक्रमित पाया गया था।" दक्षिण अफ्रीका में अब तब 18,003 लोग प्रभावित हुए हैं और 339 की मौत हो चुकी है।

चीन: 2 नए मामले मिले
चीन में दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें से एक विदेशी नागरिक है और एक मामला गुआंगडोंग प्रांत का है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को बताया कि देश में बुधवार को किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। शंघाई में बुधवार को विदेश से आया कोरोना का संदिग्ध मरीज पाया गया है। चीन में अब तक 82 हजार 967 मामले हो चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना: कोरोना के 474 नए मामले
अर्जेंटीना में 24 घंटे में 474 नए मामलों की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या अब 9283 हो गई है। संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 403 हो गई है। इससे एक दिन पहले यहां इस महामारी के 438 मामले दर्ज किए गए थे और नौ लोगों की मौत हुई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-usa-china-russia-iran-japan-france-italy-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127324634.html



0 Comments