24 घंटे में 9462 पॉजिटिव आए, देश में अब 2.36 लाख केस; पिछले एक हफ्ते में एक्टिव केस में औसतन 0.2% की कमी

देश में पिछले 24 घंटों में 9462 पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 36 हजार 184 हो गई। उधर, पूरे हफ्ते के एक्टिव का एनालिसिस करें तो पिछले सात दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या में औसतन 0.2 फीसदी की कमी देखी गई।

पिछले 15 दिन के एक्टिव केस

तारीख एक्टिवकेस बढ़त प्रतिशत
05 जून
04 जून 111893 5182 4.9
03 जून 106711 5641 5.6
02 जून 101070 4062 4.2
01 जून 101070 3640 4.6
31 मई 93368 3639 4.6
30 मई 78729 3856 4.5

23 से 29 मई के एक्टिव केस

तारीख एक्टिवकेस बढ़त प्रतिशत
29 मई 85873 3866 4.3
28 मई 89739 3907 4.6
27 मई 85832 3624 4.4
26 मई 82208 2149 2.7
25 मई 80059 3250 4.2
24 मई 76809 3669 8.5
23 मई 43140 3946 5.7

शुक्रवार कोमहाराष्ट्र में 2436, तमिलनाडु में 1438,दिल्ली में 1330, कर्नाटक में 515, गुजरात में 510, उत्तरप्रदेश में 496,प. बंगाल में 427, हरियाणा में 316, मध्यप्रदेश में 234,राजस्थान में 222 और बिहार में 146 मरीज मिले। ये आंकड़ेCovid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
5 जून 9462
4 जून 9838
3 जून 9638
2 जून 8820
31 मई 8789
30 मई 8364

5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: यहां शुक्रवार को 234 नए मरीज सामने आए और 7 मौतें हुईं। इंदौर में 54, भोपाल में 52, नीमच में 38, खरगोन में 12, उज्जैन और सागर में 9-9 मरीज मिले।राज्य में संक्रमितों की संख्या 8996हो गई है, जबकि 384 लोग जान गंवा चुके हैं।

चिरायु अस्पताल से शुक्रवार को 41 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई। शहर के कोविड अस्पतालों से अब तक 1108 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

उत्तर प्रदेश:यहां शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 496 नए मरीज मिले और12 लोगोंकी मौत हुई। अब संक्रमितों की संख्या 9733पहुंच गई,जबकि 5648 ठीक भी हुए। इस बीमारी से प्रदेश में257मरीजों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र:यहां शुक्रवार को 2436 नए केस मिले, जबकि एक दिन में रिकॉर्ड139 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य मेंसंक्रमितों की संख्या 80 हजार 229 हो गई। इनमें से 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। देश के कुल मरीजों के 35% सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। अब तक 2849 मौतें हो चुकी हैं, इनमें से 31 पुलिसकर्मी थे।

मुंबई के आरटीओ कंदरपड़ा में यह एयरकंडीशंड कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां आईसीयू और डायलिसिस सुविधाओं के साथ 250 बेड की सुविधा रहेगी।

राजस्थान:यहां शुक्रवार को 222 संक्रमितमिले और 5 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 51, भरतपुर में 42,झालावाड़ में 24, पाली में 19, सीकर में 17 औरजयपुर में 16 केस मिले। इस तरह राज्य में अब तक 10 हजार 84मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमण से 218की जान जा चुकी है।

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को नुकसान हुआ। मटके बेचने वाले ने बताया कि लॉकडाउन के बीच मौसम की मार रही। आज कोई कमाई नहीं हो सकी।

बिहार: प्रदेश मेंकोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4598हो गई है। शुक्रवार को 146नए मरीज मिलेऔर एक की मौत हुई।अब तक 88313 सैंपल की जांच हो चुकी है। करीब 21 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और इनमें से 11 लाख लोग क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर अपने घर लौट चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर कोलकाता के एक होटल की है। ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में रेड जोन को छोड़कर दूसरे इलाकों में होटल खोलने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को शहर में एक होटल के कर्मचारी रूमों को सैनिटाइज करते हुए।


source /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-6-june-127380068.html

0 Comments