बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 21 लोगों की मौत, 30 हजार से ज्यादा सुरक्षित जगहों पर भेजे गए

जकार्ता.इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 हजार लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। आपदा एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आज भी भारी बारिश की आशंका जताई गईहै।

अधिकारियों के मुताबिक, जकार्ता में लोगों की मौत डूबने, भूस्खलन, हाइपोथर्मिया (शरीर का असामान्य तापमान) और बिजली की चपेट में आने से हुई। आपदा के वीडियो मेंकारें पानी में डूबी नजर आईं। घरों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ और सुरक्षित स्थानों पर पलायन जारी है।

जकार्ता के सैकड़ों जिलों में बिजली आपूर्ति बंद

इंडोनेशिया के बिजली विभाग ने कहा कि जकार्ता के सैकड़ों जिलों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है। यहां करीब 3 करोड़ लोग रहते हैं। बाढ़ के कारण जकार्ता के हलीम एयरपोर्ट के रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उड़ानें राजधानी के बड़े सोइकर्नो हवाईअड्डे से संचालित हो रही हैं।

नवंबर से लगातार बारिश जारी

इंडोनेशिया में नवंबर से लगातार बारिश जारी है। इससे पहले 2013 में बाढ़ से जकार्ता में करीब 15 लोग मारे गए थे। वहीं, 2007 में आई भीषण बाढ़ में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जकार्ता के पास तांजरंग में बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते राहतकर्मी।
भारी बारिश के बाद जकार्ता के जतिनगारा क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरा।


source https://www.bhaskar.com/international/news/jakarta-indonesia-flood-landslide-today-latest-news-updates-flood-death-toll-homeless-missing-126411264.html
Niraj gupta

I am from Bhopal madhya pradesh bhopal but currently i am leaving in delhi

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post