सेंसेक्स में 172 अंक की बढ़त, निफ्टी 48 प्वाइंट चढ़कर 12230 पर पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज भी बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 172 अंक चढ़कर 41,478.59 पर पहुंच गया। निफ्टी में 48 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 12,230.95 का उच्च स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में 2% तेजी आई। भारती एयरटेल 1% चढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक 0.8-0.8 फीसदी ऊपर आ गए।

दूसरी ओर जी एंटरटेनमेंट का शेयर 2% लुढ़क गया। कोल इंडिया में 1% और टाइटन में 0.7% गिरावट देखी गई। एनटीपीसी और बजाज ऑटो 0.6-0.6 फीसदी नीचे आ गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 02 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-02-2020-126411201.html
Niraj gupta

I am from Bhopal madhya pradesh bhopal but currently i am leaving in delhi

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post