पीड़ित की मौत के बाद मां ने कहा- बेटी तो चली गई, अब हमें जान के बदले जान चाहिए

लखनऊ (रवि श्रीवास्तव). उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित की मौत के बाद परिवार सदमे में है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निढाल हालत में रोती हुई मां ने दैनिक भास्कर APP से बात की। उन्होंने कहा कि हमारे साथ तो उन लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारा तो सबकुछ उजड़ गया। अब जैसे हमारी बिटिया की जान गई है, हमें भी जान के बदले जान चाहिए।

अब मैं लड़ाई लड़ूंगी : पीड़ित की बहन

पीड़ित से एक साल बड़ी बहन ने कहा,‘‘हमारी बहन हमारा संबल थी। वह छोटी जरूर थी, लेकिन हमारे परिवार के लिए प्रेरणादायक थी। अब हम उसकी मौत के बाद चुप नहीं बैठेंगे। अब हम उसकी लड़ाई लड़ेंगे। जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती, तब तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी। मुझे तो आरोपियों ने पहले ही बदनाम कर दिया है। अब कुछ भी हो जाए,चाहे मुझे भी जला दिया जाए, लेकिन मैं अपनी बहन के हत्यारों को नहीं छोड़ूंगी।शव के पोस्टमाॅर्टम होने के बाद हम लोग सीधे उन्नाव अपने गांव जाएंगे। अंतिम संस्कार वहीं होगा।’’

पीड़ित ने देर रात दम तोड़ा
90% झुलसी उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित ने शुक्रवार रात 11.40 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 दिसंबर देर रात उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपियों ने गुरुवार तड़के उसे जलाया दिया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पीड़ित को 5 दिसंबर को लखनऊ से दिल्ली लाया गया था।


source https://www.bhaskar.com/uttar-pradesh/lucknow/news/unnao-rape-case-unnao-rape-victim-died-family-in-deep-shock-126228821.html
Niraj gupta

I am from Bhopal madhya pradesh bhopal but currently i am leaving in delhi

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post