सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 41000 के ऊपर पहुंचा, निफ्टी में 36 प्वाइंट की तेजी

मुंबई. शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 41,002.41 तक पहुंच गया। निफ्टी में 36 प्वाइंट की तेजी देखी गई। इसने 12,079.50 का उच्च स्तर छुआ। हालांकि, दोनों इंडेक्स ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाए।

सेंसेक्स के 30 में से 14 और निफ्टी के 50 में से 24 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.5% उछाल आया। हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स 1-1 फीसदी चढ़े। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 0.7% से 0.8% तक ऊपर आ गए।

दूसरी ओर भारती एयरटेल का शेयर 1.5% लुढ़क गया। सन फार्मा में 1% और हिंदुस्तान यूनीलीवर में 0.6% गिरावट आई। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी में 0.2% से 0.5% तक नुकसान देखा गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 05 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-05-2019-126213827.html
Niraj gupta

I am from Bhopal madhya pradesh bhopal but currently i am leaving in delhi

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post